फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Lucknow lathi charge in the event of a boil on teachers

लखनऊ में लाठीचार्ज की घटना पर शिक्षकों में उबाल

Thu, 08 Dec 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Thu, 08 Dec 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
Lucknow lathi charge in the event of a boil on teachers
लखनऊ में लाठीचार्ज की घटना पर शिक्षकों में उबाल - फोटो : अमर उजाला
पुरानी पेंशन को लेकर बुधवार को लखनऊ में धरना-प्रदर्शन के दौरान पुलिस की बर्बरता पर शिक्षकों में आक्रोश है। गुरुवार को शिक्षकों ने काली पट्टी बांध कर पुलिस के लाठीचार्ज की निंदा की। साथ ही मारे गए शिक्षक डॉ. राम आशीष को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

न्याय पंचायत टिंडौली के शिक्षकों ने संकुल केंद्र टिंडौली पर एकत्रित होकर शोकसभा का आयोजन किया। अमर शहीद इंटर कालेज, आदर्श जनता इंटर कालेज बेवर, उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला केहरी, आलीपुर पट्टी आदि स्थानों पर शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर आक्रोश जताया। इस दौरान शिक्षकों ने कहा कि शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। इसमें देवरिया के शिक्षक साथी डॉ. राम आशीष की मौत हुई है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने क्रिश्चियन इंटर कालेज में अटेवा कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की। इस मौके पर योगेंद्र राठौर, सुखेंद्र प्रताप सिंह, मिथलेश सेंगर, किरन राठौर, प्रज्ञा श्रीवास्तव, मंजेश कुमारी, नेहा, मदन पाल, नवीन यादव, सचिन पाल, कृष्ण कुमार, आलेख अग्रवाल, मीरा यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed