फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   lovers died hanging in Salempur village

गांव सलेमपुर में प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर जान दी

Wed, 07 Dec 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Wed, 07 Dec 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
 lovers died hanging in Salempur village
गांव सलेमपुर में प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर जान दी - फोटो : अमर उजाला
थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव सलेमपुर में एक प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह दोनों के शव एक पेड़ पर लटके मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनों के एक जाति और गांव के होने के कारण परिवारीजन इनके संबंधों के खिलाफ थे और दोनों की अलग-अलग जगह शादी तय कर दी थी। दो दिन बाद युवक का लगुन टीका आना था, इससे पहले ही दोनों ने जान दे दी।
विज्ञापन

मरने वाला युवक अनिल (22) पुत्र बादशाह सिंह लोधी गांव सलेमपुर था और युवती अंजली (18) भी इसी गांव की रहने वाली थी। बुधवार सुबह दोनों के शव एक खेत में खड़े शहतूत के पेड़ पर एक चादर से बनाए गए फंदे पर लटके मिले। अनिल बीएससी कर चुका था और अंजली कक्षा दस में पढ़ रही थी। दोनों के बीच काफी समय से प्रेम संबंध चले आ रहे थे। करीब छह माह पूर्व दोनों घर से फरार भी हो गए थे।  दोनों आपस में शादी करना चाहते थे, लेकिन एक गांव और जाति के होने के कारण परिवारीजनों को इनका रिश्ता मंजूर नहीं था और उन्होंने दोनों की शादी तय कर दी थी। मंगलवार रात दोनों घर से निकल गए थे। परिवारीजन देर रात इनकी तलाश करते रहे, लेकिन यह नहीं मिले। एसओ एलाऊ का कहना है कि दोनों ने आत्महत्या की है। दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अभी तक किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

दूसरी जगह शादी को नहीं थे तैयार
गांववालों की मानें तो करीब छह माह पूर्व अनिल अंजली को लेकर घर से भाग गया था। दोनों कई दिन तक दूसरे शहर में भी रहे। लगातार तलाश में जुटे युवक के परिवारीजनों ने आखिरकार दोनों को दिल्ली में तलाश लिया था और इन्हें घर ले आए थे। इसके बाद से ही दोनों को गांव लाकर उनकी अलग-अलग जगह पर शादी करने की तैयारी चल रही थी। नौ दिसंबर को अनिल का लगुन टीका आना था। लेकिन यह दोनों शादी के लिए तैयार नहीं थे और अपने घरवालों से साफ कह दिया था कि अगर वे एक नहीं हो सके तो कभी जुदा भी नहीं होंगे। बुधवार को दोनों के शव मिलने के बाद जब पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेज रही थी तो परिवारीजनों ने बगैर पोस्टमार्टम के शव सौंपने की बात कही, लेकिन पुलिस इसके लिए तैयार नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed