{"_id":"58ea730b4f1c1b9d285b4b4d","slug":"lord-mahavir-praises-rath-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"रथयात्रा में गूंजे भगवान महावीर के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रथयात्रा में गूंजे भगवान महावीर के जयकारे
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
Updated Sun, 09 Apr 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
रथयात्रा में गूंजे भगवान महावीर के जयकारे
- फोटो : अमर उजाला
नगर में भगवान महावीर स्वामी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। रविवार को अजितनाथ जिनालय कटरा में महावीर स्वामी का पूजन व अभिषेक किया गया। इसके बाद भव्य रथयात्रा निकाली गई। रथ पर भगवान महावीर की प्रतिमा विराजमान थी। वहीं अमित जैन बैठे थे। सौरभ जैन, पल्लव जैन, प्रतीक जैन, अंशु जैन चंवर डुला रहे थे। रथ पर सारथी के रूप में विजय जैन और गोल्डन जैन रथ को चला रहे थे। जगह-जगह भक्तों ने रथ यात्रा की आरती उतारी।
रथयात्रा लेनगंज, सदर बाजार होते हुए आदिनाथ जिनालय पहुंचीं। वहां पूजन व अभिषेक किया गया। रथयात्रा में बैंडबाजों की धार्मिक धुन पर युवक और युवतियां थिरकते चल रहे थे। जगह-जगह पेयजल व्यवस्था कराई गई। प्रत्येक चौराहे पर प्रकाश जैन दादा, पंडित शिवचरण लाल, डा. सुशील जैन, सौरभ जैन द्वारा भगवान महावीर के जीवन चरित्र और उनके सिद्धांतों को बताया गया। विसातखाना के जैन समाज और करहल रोड के व्यापारियों ने भगवान महावीर की 108 दीपकों के आरती उतारी। साथ ही विशेष सजावट की गई।
इस मौके पर प्रभाष जैन, डा. एके जैन, सुशील जैन, अजय कांत जैन, राजीव जैन, आदेश जैन, साधना जैन, राकेश जैन, प्राची जैन, मुकेश जैन, चक्रेश जैन, रमेश चंद्र जैन, गौरव जैन, नितिन जैन, प्रसून जैन, योगेश जैन, सुनील जैन, डा. देवेश जैन, विशाल जेन, आदित्य जैन, सप्पू भाई, राकेश जैन संजय जैन, आयुष जैन, अजय जैन, अमन जैन, नमन जैन आदि मौजूद थे।