फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   lohiya graamon mein kamee milee to napenge adhikaaree

लोहिया ग्रामों में कमी मिली तो नपेंगे अधिकारी

Sun, 10 Apr 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Sun, 10 Apr 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
lohiya graamon mein kamee milee to napenge adhikaaree
बैठक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
डीएम और सीडीओ ने रविवार को अचानक ब्लॉक पर पहुंचकर अधीनस्थों के साथ बैठक की। डीएम ने कहा कि ये चेतावनी बैठक है। एक सप्ताह के अंदर लोहिया गांवों में सुधार करा लीजिए। कमी मिलने पर सस्पेंड होने के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन

रविवार को डीएम लोकेश एम और सीडीओ दीपक मीणा ने अचानक ब्लॉक सभागार में पहुंचकर ग्राम पंचायत अधिकारियों व टीए के साथ बैठक की। डीएम ने कहा कि लोहिया आवास में मानकों की अनदेखी बर्दास्त नहीं की जाएगी। लोहिया गांव की प्रत्येक नाली खुली हो और गंदगी भी नहीं मिलनी चाहिए। यदि लापरवाही मिली तो सफाई कर्मचारी के साथ आप लोग भी सस्पेंड होने के लिए तैयार रहें। प्रत्येक लोहिया आवास के साथ शौचालय बनाना आवश्यक है। वर्ष 2013-14 में स्वीकृत आवास में पंखे, सोलर लाइट चालू मिलनी चाहिए। एक रजिस्टर ग्राम सभा में जरूर बनवाएं। बीपीएल राशन कार्ड में लाभार्थी न छूटे। इस मौके पर एसडीएम सुरेश सोनी, तहसीलदार राकेश सोनी, बीडीओ विजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


लोहिया आवासों का निरीक्षण किया
किशनी। डीएम लोकेश एम ने सामान पक्षी विहार के विस्थापित गांव भाग्यनगर के लिए क्रिस्टल योजना के तहत बन रहे लोहिया आवासों का निरीक्षण किया। यहां पर डीएम ने एसडीएम सुरेश सोनी व बीडीओ विजय कुमार को लाभार्थी के साथ बैठक कर आवास मानकों के हिसाब से बनवाने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम साहब हमारी भी सुनो
25 आवास में से केवल दिया एक ही आवास
किशनी। आवासों का निरीक्षण करते समय विस्थापित हुए गांव के रामवीर पुत्र छोटेलाल ने डीएम को बताया कि सीएम साहब ने हम लोगों की मांग पर यह आवास भाग्यनगर के विस्थापित परिवारों को शत-प्रतिशत दिए जाने के निर्देश दिए थे। जबकि आपके अधिकारियों ने ऐसा नहीं किया। उन्होंने भाग्यनगर को सिर्फ एक आवास दिया, शेष आवास सामान गांव के लोगों को दे दिए। डीएम ने रामवीर की बात सुनकर सभी लोगों से कलक्ट्रेट आने की कह दी। डीएम ने कहा कि अगर कोई पात्र वंचित रहेगा तो उसके लिए और नए आवासों के लिए शासन से पैसा मंगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed