{"_id":"5724ed464f1c1b5e0ca9209c","slug":"khandi-cooked-cut-farmers-cropskhandi-cooked-cut-farmers-crops","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंदी कटने से किसानों की पकी फसल बर्बाद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंदी कटने से किसानों की पकी फसल बर्बाद
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Sat, 30 Apr 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
खंदी कटने से किसानों की पकी फसल बर्बाद
- फोटो : अमर उजाला
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे एवं करहल से सैफई बाईपास मार्ग पर काम करने वाले कर्मचारियों ने रजबहा का पानी बंद कर दिया। इसके चलते खंदी कटने से किसानों के गेहूं के बोझ और सैकड़ों बीघा पकी खड़ी फसल बर्बाद हो गई। किसानों ने पूरी रात मशक्कत कर किसी प्रकार खंदी को रोका। गुस्साए किसानों ने शनिवार को जाम लगाकर सपा सरकार और स्थानीय नेताओं के खिलाफ नारेबाजी की।
उल्लेखनीय है कि वर्तमान में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे एवं करहल से सैफई बाईपास का निर्माण चल रहा है। इसके चलते उक्त रास्तों के बीच से होकर गुजर रहे रजबहा को कर्मचारियों ने बंद कर दिया। इसके चलते आसपास के दर्जनों किसानों की सैकड़ों बीघा पकी खड़ी गेहूं की फसल बर्बाद हो गई। शुक्रवार की पूरी रात किसान खंदी बंद करते रहे। वहीं शनिवार को गुस्साए किसानों ने बहुजन किसान दल के नेता लाल कुमार उर्फ लालू यादव और जिला अध्यक्ष वीरभान यादव के नेतृत्व में करहल सैफई मार्ग पर जाम लगाया और प्रदर्शन किया। किसान रामनरेश यादव, अनुज यादव, ग्याप्रसाद, राजू, राजवीर सिंह, सुखवीर सिंह, मुकेश कुमार, राजकुमार, मनोज कुमार, सियाराम, बालादीन, राकेश कुमार आदि ने बताया कि खंदी कटने की सूचना एक्सप्रेसवे के अधिकारियों व कर्मचारियों को भी दी गई, लेकिन पूरी रात मौके पर कोई नहीं पहुंचा। बंबा का पानी रोकने में भी लापरवाही बरती गई। इससे पानी का दबाव बढ़ गया। किसानों ने इस बात पर अफसोस जताया कि क्षेत्रीय नेताओं ने किसानों की समस्याओं के समाधान में कोई ध्यान नहीं दिया और न ही प्रदेश की सरकार की समस्याओं के प्रति संवेदनशील है। यह निंदनीय है। किसानों ने इस अवसर पर जमकर किसान विरोधी नारे लगाए। सूचना पर उप जिलाधिकारी रामचंद्र यादव व क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सहित भारी मात्रा में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। अधिकारियों के काफी प्रयास के बाद पर्याप्त मुआवजा दिलाने के आश्वासन पर ही किसानों ने जाम खोला।