फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Kabir Jayanti procession arrived at

कबीर जयंती पर निकाली शोभायात्रा

Mon, 20 Jun 2016 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Mon, 20 Jun 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
Kabir Jayanti procession arrived at
शोभायात्रा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
रज्जो देवी कबीर आश्रम सेवा समिति के तत्वावधान में कबीर साहेब की जयंती पर सुबह आठ बजे शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा का कबीर भक्तों ने जगह-जगह स्वागत किया। इसके बाद आश्रम में सत्संग का आयोजन हुआ। इसमें महंत अमर साहेब ने प्रवचन दिए। 
विज्ञापन


कबीर जयंती पर कबीर आश्रम से सुबह आठ बजे से शोभायात्रा निकाली गई। जिसका शुभारंभ नगर पालिकाध्यक्ष साधना गुप्ता ने झंडी दिखाकर किया। शोभायात्रा का भक्तों ने जगह-जगह स्वागत किया, साथ ही ठंडे पानी का वितरण किया। यात्रा में संत, महिलाएं, बच्चे आदि भजन गाते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा कचहरी रोड, तांगा स्टैंड, बड़ा चौराहा, आगरा रोड, ज्योंति तिराहा से होती हुई पुन: इन्हीं मार्गों से वापस भजन गाते हुए कबीर आश्रम पहुंची। इसमें दूरदराज से आए संत और भक्तों ने प्रतिभाग किया। 
विज्ञापन


शोभायात्रा के समापन के बाद कबीर आश्रम में प्रवचन का आयोजन हुआ। इसमें महंत अमर साहेब ने कहा कि धर्म-धर्म तो सब कहे, मजहब धर्म न होय। निर्मल मन का आचरण, सत्य धर्म है सोय। महंत ने कहा कि कबीर मानव विकास के प्रकाश स्तंभ हैं। उनका एक गरीब के घर पालन पोषण हुआ। उन्हें ज्यादा सुख सुविधा नहीं मिली। इसलिए उन्होंने अंधविश्वास को तोड़ दिया। प्रवचन के बाद भंडारे हुआ। इसमें बड़ी संख्या में मौजूद भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर साहित्यकार लाखन सिंह भदौरिया, कवि दीन मोहम्मद दीन, डाक्टर आनंद प्रकाश, ग्रीश चंद्र कवि आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed