फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Just today in the district came tightrope

आज जिले में निकलें जरा संभलकर

Sat, 16 Apr 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी। Updated Sat, 16 Apr 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
Just today in the district came tightrope
आज जिले में निकलें जरा संभलकर - फोटो : अमर उजाला
श्रीदेवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदर्शनी में रविवार को आयोजित पंच सम्मेलन में सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव शामिल होंगे। उनके आगमन की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने कडे़ सुरक्षा बंदोबस्त किए हैं। कुरावली से प्रदर्शनी की तरफ आने वाले मार्ग, राधारमन रोड, सुदिति ग्लोबल एकेडमी बाईपास पर सुबह आठ बजे से भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित है।
विज्ञापन


कार्यक्रम शुरू होने से एक घंटा पहले ही चौपहिया वाहनों को भी मार्ग से प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा। सुरक्षा तैयारियों के लिए क्रिश्चियन ग्राउंड में बने हेलीपैड का अधिकारियों ने निरीक्षण किया। सपा मुखिया हेलीपैड पर उतरने के बाद नेताओं के काफिले के बीच प्रदर्शनी पंडाल की ओर रवाना होंगे। सुरक्षा बंदोबस्त के भी कडे़ इंतजाम किए गए हैं। प्रदर्शनी परिसर में सपा मुखिया की सुरक्षा के लिए आगरा, मथुरा, कासगंज, एटा, हाथरस और अलीगढ़ से बड़ी संख्या में पुलिसबल मैनपुरी पहुंच गया है। साथ ही तीन एडीशनल एसपी और पांच डिप्टी समेत जिला के अधिकारी और पुलिसकर्मी यहां सुरक्षा की कमान संभालेंगे। पंच सम्मेलन में शामिल होने के बाद सपा मुखिया क्रिश्चियन फील्ड से हेलीकाप्टर से वापस लखनऊ रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed