{"_id":"590cbd0f4f1c1b4a63443738","slug":"jila-prashaasan-kee-teem-ne-petrol-pampon-par-maara-chhaapa","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला प्रशासन की टीम ने पेट्रोल पंपों पर मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला प्रशासन की टीम ने पेट्रोल पंपों पर मारा छापा
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Fri, 05 May 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
कार्रवाई करती टीम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला प्रशासन की बनाई टीम ने देर शाम शहर के पेट्रोल पंपों पर छापा मारा। इससे अन्य पेट्रोल पंप स्वामियों में हड़कंप मच गया। वहीं एसडीएम ने कहा कि यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
देर शाम जिला प्रशासन की टीम ने कचहरी रोड स्थित सचदेवा पेट्रोल पंप पर छापा मारा। इस दौरान टीम में शामिल एसडीएम सदर, तेल कंपनियों के जिला समन्वयक दीपक दिवाकर, जिला बांटमाप अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी ने पुलिस के साथ छापा मारा। इस दौरान पंप पर लगी चारों मशीनों को टीम ने चेक किया। देर शाम खबर लिखे जाने तक पेट्रोल पंप पर मशीनों को चेक करने की कार्रवाई की जा रही थी। विदित रहे कि लखनऊ में बड़े पैमाने पर हाईटेक तरीके से घटतौली का खुलासा होने के बाद प्रदेशभर में जिला स्तर पर टीम गठित करने के निर्देश दिए थे। साथ ही पेट्रोल पंपों पर कार्रवाई के आदेश दिए थे। इसके बाद से जिले में लगातार पेट्रोल पंपों पर छापेमारी की जा रही है।