फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Jewelery security sought from the government

सराफा व्यापारियों ने सरकार से मांगी सुरक्षा

Fri, 19 May 2017 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Fri, 19 May 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
Jewelery security sought from the government
बाजार बंद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मथुरा में दो सराफा व्यापारियों की हत्या और लूट के विरोध में शुक्रवार को शहर और देहात के सराफा बाजार बंद रहे। व्यापारियों ने प्रदर्शन कर वारदात का खुलासा करने और सुरक्षा प्रदान करने की मांग की। वहीं करहल और देहात के अन्य क्षेत्रों में भी सराफा की दुकानें बंद रहीं। शाम को व्यापारियों ने एसपी और एसडीएम के साथ बैठक कर सुरक्षा के प्रबंध करने और शस्त्र लाइसेंस जारी करने की मांग की।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि तीन दिन पूर्व मथुरा में दो सराफा व्यापारियों की हत्या कर करोड़ों रुपये की लूट हुई थी। इसके विरोध में सराफा कारोबारियों ने बजाजा बाजार स्थित अपनी दुकानें बंद रख दी। इसके बाद उन्होंने प्रदर्शन करते हुए मथुरा कांड के आरोपियों को गिरफ्तार करने और स्थानीय स्तर पर व्यापारियों को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की। इस दौरान अंकुर वर्मा, रवि वर्मा, रघुनंदन वर्मा, हिमांशु गुप्ता, विमलेश, अभिषेक वर्मा, घनश्याम, अनुराग गुप्ता, उदयवीर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


वहीं शाम को ज्वैलर्स एसोसिएशन ने एसपी राजेश एस व एसडीएम अमित सिंह के साथ बैठक की। उन्होंने एक मांग पत्र भी दिया। व्यापारियों ने दुकानों के आगे लगने वाले ठेले हटवाने, व्यापारियों को शस्त्र लाइसेंस देने, बजाजा बाजार में सीसी टीवी कैमरे लगवाने, बाजार बंद होने की स्थिति में अतिरिक्त सुरक्षा दिलवाने की मांग की। रामबाबू कुशवाह, ओम प्रकाश गुप्ता, धीरू राठौर, नीरज बैजल, राजू अरोरा, रामबाबू वर्मा, सब्बन बाबा, सुशील वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद ने भी सराफा व्यापारियों के बंद को समर्थन दिया। स्टेशन रोड स्थित एक मैरिज होम में जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता की मौजूदगी में बैठक हुई। इसमें मथुरा में हुई वारदात पर रोष प्रकट किया गया। साथ ही अपराधियों की गिरफ्तारी व उनको दंड देने की मांग की गई। घनश्यामदास गुप्ता ने कहा कि यदि अपराध नहीं रुके तो वैश्य समाज प्रदर्शन को बाध्य होगा। सभी ने मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। बैठक में सोम प्रकाश गुप्ता, बांके लाल गुप्ता, मनोज गुप्ता, डाक्टर राकेश गुप्ता, राजीव गुप्ता, अनिल गुप्ता, पिंकी जैन, अनिल अग्रवाल आदि मौजूद थे।


करहल में काले झंडे दिखा किया प्रदर्शन
 आगरा में सर्राफा कारोबारियों से लूटपाट व हत्या के विरोध में शुक्रवार को सराफा एसोसिएशन की ओर से दुकानों को बंद रखकर प्रदर्शन करने के बाद ज्ञापन सौंपा। सराफा मार्केट में राकेश चंदेल की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें मथुरा के लूट व हत्याकांड की कड़े शब्दों में निंदा की गई। वहीं व्यवसायियों ने हाथों में काले झंडे लेकर जुलूस निकाला। प्रदर्शनकारी सराफ तहसील मुख्यालय पहुंचे। वहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी राजेश कुमार को सौंपा। राकेश चंदेल ने कहा कि जब तक घटना का खुलासा और आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, तब तक करहल के व्यवसायी प्रदर्शन करते रहेंगे। प्रदर्शन में अशुंल वर्मा, राकेश कुमार वर्मा, अभिषेक, अनमोल, विशाल, राहुल शाक्य, सुनील, आनन्द, सुमित चंदेल ऋषी वर्मा, शिवम आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed