फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   jeth molests daughter-in-law as soon as she steps out of house In Mainpuri

UP: बहू पर जेठ की नीयत खराब, घर से बाहर निकलते ही करता है गंदी हरकतें; पीड़िता पहुंची थाने

Mon, 10 Jun 2024 05:24 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 10 Jun 2024 05:24 PM IST
सार

बहू पर जेठ की नीयत खराब है। घर से बाहर निकलते ही वह गंदी हरकतें करता है। आजिज आकर पीड़िता थाने पहुंची। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन
jeth molests daughter-in-law as soon as she steps out of house In Mainpuri
crime - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में पति और बच्चे बाहर रहकर नौकरी कर रहे हैं। इसका फायदा उठाते हुए रिश्ते का जेठ महिला के घर से बाहर आते ही छेड़छाड़ करता है। आरोपी पहले भी इस तरह की हरकत कर चुका है। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर आरोपी जेठ व अन्य के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है।

विज्ञापन


कुर्रा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि पांच जून की रात रिश्ते का जेठ और देवर का लड़का घर में घुस आए। अकेला पाकर दोनों ने उनके साथ अश्लील हरकत की। जब विरोध किया तो पिटाई की। धमकी देकर वहां से चले गए। आरोपी इस तरह की हरकत पहले भी कई बार कर चुके हैं। वह घर में अकेले ही रहती है, पति और बच्चे बाहर रह कर नोकरी कर रहे हैं।
विज्ञापन


नामजद असलहा दिखाकर धमकाते रहते हैं। शाम के समय जब वह घर से भैंस बांधने के लिए निकलती है तो रिश्ते का जेठ छेड़छाड़ करता है। आरोपी की इस हरकत से वह काफी डरी हुई है। पीड़िता ने आरोपी जेठ व देवर के लड़के के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed