फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   It is being suspected that shopkeeper was killed in rivalry of case in Mainpuri

Mainpuri News: तो क्या मुकदमे की रंजिश में कर दी गई दुकानदार की हत्या, पास में ही पड़ी थी खून से सनी ईंट

Fri, 30 Jun 2023 06:19 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 30 Jun 2023 06:19 PM IST
सार

मैनपुरी में मुकदमे की रंजिश में दुकानदार की हत्या करने का अंदेशा जताया जा रहा है। पुलिस को जांच करते समय पास में ही खून से सनी ईंट के टुकड़े पड़े मिले। 

विज्ञापन
It is being suspected that shopkeeper was killed in rivalry of case in Mainpuri
Mainpuri News: घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में गुरुवार की रात दुकानदार की हत्या के पीछे एक मुकदमा की रंजिश भी वजह हो सकती है। पता चला है कि मुकदमे में वृद्ध पैरवी कर रहा था। एएसपी का कहना है कि पुलिस सभी तथ्यों पर गंभीरता से जांच कर रही है। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन


बिछवां थाना क्षेत्र के गांव लाहौरीपुर निवासी हाकिम सिंह (65) की हत्या किसने और किस कारण से की है। इसको लेकर अभी कुछ भी स्पष्टतौर पर नहीं कहा जा सकता। जानकारी मिली है कि परिवार की एक महिला के साथ हुई एक घटना के बाद मामला न्यायालय में चल रहा है। मामले में हाकिम सिंह पैरवी कर रहे थे। विवाद को लेकर वृद्ध की हत्या किए जाने की चर्चा हो रही है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- चंबल का एक थाना ऐसा भी: बदमाशों से नहीं, बिच्छुओं से खौफजदा हैं पुलिसकर्मी, वर्दी तो कभी जूते में घुसकर काटते

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस भी इस बारे में गंभीरता से जांच कर रही है। परिजन की ओर से भी पुलिस को रंजिश के बारे में जानकारी दी गई है। कुछ संदिग्ध लोगों से पुलिस द्वारा पूछताछ भी की जा रही है। एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस सभी तथ्यों की गहनता से जांच कर रही है। खुलासे के संबंध में सुराग मिल रहे हैं। जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा।

यह भी पढ़ेंः- साइकोलॉजिस्ट निकला शैतान: बच्चों को अकेले कमरे में बुलाता...फिर दर्द से चीख उठते मासूम, सामने आया खौफनाक सच

आयुष को किस्मत ने बचा लिया 

वृद्ध हाकिम सिंह की ईंट से सिर व चेहरा कूंचकर हत्या कर दी गई। हत्या उस समय की गई जब वह घर के बाहर अकेला लेटा हुआ था, लेकिन रोज ऐसा नहीं होता था। रोजाना वृद्ध के साथ 10 वर्षीय नाती आयुष भी सोता था। इसे किस्मत ही कह सकते हैं जो आयुष बृहस्पतिवार की रात बारिश के कारण दादा के साथ नहीं सोया था। अगर वो भी साथ होता तो उसके साथ भी अनहोनी हो सकती थी।

यह भी पढ़ेंः- Agra: इस मुस्लिम परिवार ने बकरे के चित्र वाला केक काटकर मनाई बकरीद, दूसरों को भी जीव हत्या न करने की दी नसीहत

फोरेंसिक टीम ने लिए नमूने

लाहौरीपुर गांव में वृद्ध की ईंट से कूंच कर हत्या की घटना के बाद फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल से जांच के लिए नमूने एकत्र किए। पास ही खून से सनी ईंट के कुछ टुकड़े भी पुलिस को मिले। खोजी श्वान ने घटनास्थल पर पहुंच कर सुरागकशी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed