फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Isn DM expressed outrage at the plight of the river

ईशन नदी की दुर्दशा पर डीएम ने जताई नाराजगी

Mon, 06 Jun 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Mon, 06 Jun 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
Isn DM expressed outrage at the plight of the river
निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
ईशन नदी की बदहाल हालत को लेकर अमर उजाला के चले अभियान का असर हुआ। सोमवार को निरीक्षण करने पहुंचे डीएम नदी की दुर्दशा देख नाराज हुए। उन्होंने तीन सदस्यीय समिति गठित कर दी है। वहीं नदी की सफाई करने वाले ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीएम ने ईसन नदी में कराई जा रही सिल्ट सफाई के कार्य का निरीक्षण किया। पाया कि ईशन नदी की सिल्ट सफाई के कार्य में अनियमितता बरती जा रही हैं।  नदी में कहीं ज्यादा तो कहीं कम खोदाई की गई है। जो सिल्ट निकाली गई है उसे किनारे पर ही डाल दिया गया है। जो बारिश होने की दशा में पुन: नदी में बहकर पहुंचेगी। उन्होंने मानक के अनुसार सिल्ट सफाई का कार्य न करने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि नदियों की सफाई प्रदेश सरकार ने पहली बार कराई है। उसमें भी नहर विभाग लापरवाही बरत रहा है। उन्होंने नहर विभाग के अधिशासी अभियंता को चेतावनी देते हुए कहा कि ईशन नदी के सिल्ट सफाई के कार्य की गुणवत्ता को सुधारें और सिल्ट को दूसरे स्थान पर डलवाना सुनिश्चित करें। डीएम ने एसडीएम, दो अधिशासी अभियंताओं की टीम जांच के लिए गठित कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed