फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Inspector Goblet of beating pissed Rodvejkarmion

दरोगा की पिटाई से नाराज रोडवेजकर्मियों का जाम

Fri, 17 Jun 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Fri, 17 Jun 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
Inspector Goblet of beating pissed Rodvejkarmion
दरोगा की पिटाई से नाराज रोडवेजकर्मियों का जाम - फोटो : अमर उजाला
थाना बेवर के एक दरोगा ने रोडवेज बस चालक की पिटाई कर दी। इससे गुस्साए रोडवेज कर्मियों ने चक्काजाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद रोडवेज कर्मियों को समझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह 9:45 बजे बेबर डिपो की बस बेवर से आगरा जा रही थी। पुलिस चौकी के निकट डग्गामार वाहन खड़े थे, जिसके पीछे रोडवेज बस थी। चौकी पर मौजूद दरोगा ने रोडवेज बस के चालक आसिफ खां को बस आगे बढ़ाने को कहा, लेकिन डग्गामार वाहन के कारण बस आगे नहीं बढ़ पाई। इससे नाराज दरोगा ने चालक की डंडे से पिटाई कर दी। मौके पर मौजूद एक वकील ने विरोध किया तो दरोगा ने उनके साथ भी अभद्रता कर दी। इतने में भीड़ जमा हो गयी तो दरोगा मौके से चला गया। आक्रोसित भीड़ और रोडवेज कर्मियों ने बसों को आड़ा तिरछा खड़ा कर मार्ग जाम कर दिया गया। करीब एक घंटे तक जाम की स्थित बनी रही। सूचना पर पहुंचे एसओ ने समझाबुझाकर जाम खुलवाया।          
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed