फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Increased number of patients with diarrhea

डायरिया से पीड़ित रोगियों की बढ़ी संख्या

Thu, 06 Apr 2017 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Thu, 06 Apr 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
Increased number of patients with diarrhea
डायरिया से पीड़ित रोगियों की बढ़ी संख्या - फोटो : अमर उजाला
बढ़ रही गर्मी के चलते डायरिया और पेट दर्द से पीड़ित रोगियों की संख्या बढ़ने लगी है। जिला अस्पताल में गुरुवार को डायरिया से पीड़ित होने पर 23 रोगी पहुंचे। इनमें से 11 की गंभीर हालत देखते हुए इमरजेंसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

गुरुवार को जिला अस्पताल में संक्रामक रोगों से पीड़ियों की रोगियों की लंबी लाइन लगी नजर आई। वहीं मात्र डायरिया से पीड़ित जिला अस्पताल में 23 रोगी पहुंचे। इनमें से दोपहर तक 11 को गंभीर हालत में इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। इसमें मीना देवी, आरती, मदनपाल, सोनू, हिमांशू, राजेंद्र सिंह, रश्मि, पवन, सुरेंद्र भूप श्री, अनमोल दोपहर दो बजे तक आपातकालीन कक्ष में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। वहीं 12 रोगियों को इंजेक्शन आदि प्राथमिक उपचार देकर घर जाने की सलाह दी गई।
विज्ञापन


यह बरतें सावधानी
- ठेलों आदि पर बिक रहे कटे फल न खाएं।
- ताजा फल और ताजा खाना खाएं।
- रखा हुआ दूध और मट्ठा का प्रयोग न करें।
- पानी और तरल पदार्थों का अधिक मात्रा में सेवन करें।
- पानी शुद्ध और उबाल कर पीएं।
- इलेक्ट्रोल और ओआरएस का घोल दिन चार बार जरूर पीएं।

बढ़ती गर्मी और दूषित खानपान डायरिया की शिकायत हो जाती है। यदि समय से सही उपचार न मिले तो यह जानलेवा साबित हो जाता है। वहीं डायरिया के दौरान अपनी डाक्टरी नहीं करनी चाहिए। खानपान में सुधार कर कुशल चिकित्सक से ही परामर्श लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डा. जेजे राम, फिजीशियन, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed