फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   If the chance of firing seemed happy girls cadets

फायरिंग का मौका मिला तो खुश दिखीं गर्ल्स कैडेट्स

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
If the chance of firing seemed happy girls cadets
अजीतगंज। चौधरी सूरज सिंह महाविद्यालय जागीर में चल रहे एनसीसी के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन कैडेट्स को ड्रिल आदि का प्रशिक्षण दिया गया। शिविर में कैडेट्स का उत्साह देखते ही बन रहा है।
विज्ञापन

कालेज सैन्य गतिविधियों का केंद्र बना हुआ है। इसमें मिलने वाला प्रमाणपत्र छात्र-छात्राओं के बहुत उपयोगी होगा। ग्रुप कमांडर आगरा बिग्रेडियर लोकेश मिनोचा ने शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने क्वार्टर गार्ड, कुक हाउस आदि का निरीक्षण किया। गर्ल्स कैडेट्स को फायरिंग का अभ्यास कराया। ग्रुप कमांडर ने फायरिंग स्थल का भी निरीक्षण किया। कैडेट्स ने बड़े ही उत्साह के साथ सिखाए गए तरीके से रेंज पर फायरिंग की। गर्ल्स कैडेट्स को पहली बार फायरिंग का मौका मिलने के कारण उनकी खुशी देखते ही बन रही थी।
विज्ञापन

ग्रुप कमांडर ने क्वार्टर में सलामी ली। उनके साथ आए ले. कर्नल आर सूद ने आरडीसी के लिए छात्र-छात्रा कैडेट्स का चयन किया। इन कैडेट्स का आरडीसी 2016-17 के लिए चयन किया गया है। इससे पूर्व कैंप कमांडर कर्नल वीपी सिंह व सूबेदार मेजर हरजीवन यादव ने ग्रुप कमांडर का स्वागत किया। इस अवसर पर एसके मल, एसके सिंह, यांश कुमार, रामकिशोर, राजीव मैसी, संजय गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed