फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Id: houses, mosques, decorations, markets drew crowds

ईद: घरों, मस्जिदों में सजावट, बाजारों में उमड़ी भीड़

Tue, 05 Jul 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Tue, 05 Jul 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
Id: houses, mosques, decorations, markets drew crowds
ईद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
ईद उल फितर को लेकर रोजेदारों में खासा उत्साह है। घरों और मस्जिदों में ईद की साफ-सफाई भी की गई। पूरे दिन बाजारों में खरीदारों की भीड़ नजर आ रही है। सिवइयां तो कोई बच्चों के लिए नए कपड़े खरीदता नजर आया। सौंदर्य प्रसाधन और चूड़ियों आदि की दुकानों पर महिलाओं की खासी भीड़ दिखी। तो वहीं पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। 
विज्ञापन


ईद की तैयारियों का जोश बाजारों, मस्जिदों में दिखाई दे रहा है। साफ सफाई से लेकर  बजरिया में जमकर खरीदारी की। बच्चे अपनी पसंद का सामान खरीदने तो महिलाएं अपने लिए डिजाइनर कपड़े और सेवाइयां की खरीदारी करने में लगी हैं। खरीदारी का दौर जारी रहा। बच्चों में ईद को लेकर खासी उत्सुकता देखी गई। बच्चे नए कपड़े खरीदते देखे गए। मंगलवार देर शाम डीएम लोकेश एम और एसपी देवरंजन वर्मा के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल ने नगर की सड़कों पर फ्लैग मार्च निकाला। कोतवाली से शुरू हुआ मार्च बस स्टेंड, क्रिश्चियन तिराहा, तांगा स्टेंड, संता बसंता चौराहा, करहल चौराहा होती हुई आगरा रोड स्थित खानकाह पर पहुंची। वहां ईद की तैयारियों की जानकारी लेने के बाद अधिकारी वापस कोतवाली लौटे। डीएम ने लोगों से त्योहार पर शांति व्यवस्था बनाने की अपील की। साथ ही अधीनस्थों को निर्देश दिए कि इस दौरान माहौल बिगाड़ने वालों से सख्ती से निपटें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed