{"_id":"68dd3453375a8d3bbc04dbd0","slug":"husband-flees-after-wife-death-leaving-body-in-hospital-2025-10-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत...अस्पताल में लाश को छोड़कर भाग गया पति, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत...अस्पताल में लाश को छोड़कर भाग गया पति, हत्या का आरोप
Wed, 01 Oct 2025 07:43 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: अरुन पाराशर
Updated Wed, 01 Oct 2025 07:43 PM IST
सार
गंभीर हालत में पत्नी को लेकर पति अस्पताल पहुंचा। यहां जांच के बाद चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पति माैके से भाग निकला। सूचना पर पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन
death demo
- फोटो : iStock
विस्तार
मैनपुरी के थाना औंछा क्षेत्र के नगला दया निवासी विवाहिता की बुधवार दोपहर संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। अस्पताल में पति शव को छोड़ कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया, परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
औंछा क्षेत्र के गांव नगला दया के रहने वाले भूपेंद्र कुमार की शादी डेढ़ साल पहले किशनी क्षेत्र के गांव नगला दुली निवासी अशोक कुमार की पुत्री 23 वर्षीय पूजा के साथ हुई थी। बुधवार दोपहर भूपेंद्र पूजा को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचा।

वहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनने के बाद पति मौके से भाग गया। सूचना मिलने के बाद अस्पताल पहुंची पुलिस ने मृतका के मायके वालों को सूचना दी। मायके पक्ष के लोग हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं।
प्रभारी निरीक्षक छत्रपाल सिंह ने बताया कि मृतका के सिर व कुछ अन्य जगह चोट के निशान मिले हैं। फोरेंसिक की टीम ने मौके पर गहनता से जांच कर साक्ष्य एकत्र किए हैं। पोस्टमार्टम के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। इसके बाद पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।