फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   High Court overturned death sentence in Dihuli case

दिहुली कांडः हाईकोर्ट ने पलटा फांसी का फैसला...एक दोषमुक्त, दो को आजीवन कारावास; 24 दलितों की हुई थी हत्या

Tue, 26 Aug 2025 09:43 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 26 Aug 2025 09:43 PM IST
सार

गांव दिहुली में 24 दलितों की सामूहिक हत्या के मामले में तीन दोषियों को फांसी की सजा दी गई थी। हाईकोर्ट ने इस फैसले को पलट दिया है। एक को दोषमुक्त किया गया है, जबकि दो की सजा को आजीवन कारावास में बदल दिया गया गया है।

विज्ञापन
High Court overturned  death sentence in Dihuli case
कप्तान सिंह, रामपाल और रामसेवक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजाबाद के जसराना के गांव दिहुली (पूर्व में मैनपुरी का हिस्सा) में 18 नवंबर 1981 को हुई 24 दलितों की सामूहिक हत्या में मैनपुरी की एडीजे डकैती द्वारा तीन दोषियों को सुनाई फांसी की सजा का फैसला हाईकोर्ट ने पलट दिया है। हाईकोर्ट की कोर्ट संख्या 44 ने अपने फैसले में रामपाल को सभी आरोपों से दोषमुक्त करते हुए बरी कर दिया है, जबकि कप्तान सिंह और रामसेवक की फांसी की सजा को आजीवन कारावास में बदल दिया गया है। वर्तमान में तीनों आरोपी सेंट्रल जेल, आगरा में बंद हैं।
विज्ञापन


हाईकोर्ट में बचाव पक्ष की ओर लगातार दो सप्ताह तक बहस की गई। दलीलों में कई अहम बिंदुओं को उठाया गया। बचाव पक्ष के अनुसार रामपाल पर अभियोजन पक्ष ने घटना के बाद आरोपियों को खाना खिलाने का आरोप लगाया था, जबकि कप्तान सिंह पर घटना में सीधे तौर पर शामिल होने का आरोप था। हाईकोर्ट में यह तर्क दिया गया कि सेशन कोर्ट ने रामपाल को 302 (हत्या) की धारा में बिना आरोप तय किए ही सजा दे दी थी। साथ ही उन्होंने पुलिस द्वारा बरामद की गई बंदूकों की एफएसएल रिपोर्ट का न होना, कुछ गवाहों की गवाही का संदिग्ध होना, और घटना के समय गांव में बिजली न होने जैसी परिस्थितियां को उजागर किया। 
विज्ञापन


 

सबसे महत्वपूर्ण दलील यह थी कि यह केस दस्यु प्रभावित क्षेत्र अधिनियम से संबंधित था, जिसके लिए सुनवाई हेतु विशेष जज और विशेष कोर्ट का नामित होना अनिवार्य होता है। लेकिन, 1998 के बाद इस केस की सुनवाई के लिए किसी भी जज को विधिवत नामित नहीं किया गया था, जिसके कारण 1998 से लेकर अब तक की समस्त कार्यवाही को कानूनी रूप से शून्य माना गया।

उम्रकैद की सजा को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने का ऐलान
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा (ब्रज प्रदेश) के प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता दलवीर सिंह तोमर ने एक बयान जारी कर कहा है कि जिन रामसेवर और कप्तान की फांसी की सजा को उच्च न्यायालय ने आजीवन कारावास में बदला है। उम्रकैद की सजा को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी जाएगी।

ये भी पढ़ें-UP: प्रेमी संग रंगरेलियां मना रही थी नाबालिग, छोटे भाई ने देख लिया; युवक ने दबाया मुंह और बहन ने घोंट दिया गला

 

18 मार्च को एडीजे विशेष डकैती मैनपुरी कोर्ट से सुनाई गई थी फांसी की सजा
रामपाल, कप्तान और रामसेवर को 18 मार्च 2025 को एडीजे विशेष डकैती मैनपुरी कोर्ट से दोषी करार देते हुए फांसी की सजा सुनाई थी। कप्तान सिंह, रामसेवक को दो-दो लाख और रामपाल को एक लाख रुपये के जुर्माने से भी दंडित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed