फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Minor sister along with her lover killed her brother

UP: प्रेमी संग रंगरेलियां मना रही थी नाबालिग, छोटे भाई ने देख लिया; युवक ने दबाया मुंह और बहन ने घोंट दिया गला

Tue, 26 Aug 2025 06:38 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 26 Aug 2025 06:38 PM IST
सार

छात्र का कमरे में शव मिला था। बराबर में सो रही बहन ने पहले गुमराह करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने सख्ती की तो चाैंकाने वाला सच बताया। पुलिस ने किशोरी के साथ उसके प्रेमी को भी पकड़ा है।

विज्ञापन
Minor sister along with her lover killed her brother
आरोपी प्रेमी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एटा में किशोरी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने सगे छोटे भाई को गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस की पूछताछ में किशोरी ने हत्या की वारदात कबूल ली। इसके बाद दोनों को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। मामला जलेसर थाना क्षेत्र के गांव नगला मितन का है जहां सोमवार को घर में किशोर का शव मिला था।
विज्ञापन


गांव नगला मितन में सोमवार की सुबह कमरे के अंदर चारपाई पर 14 वर्षीय छात्र का शव मिला था। कमरे में केवल मृतक और उसकी 16 वर्षीय बहन के अलावा कोई नहीं सोता था। गांव निवासी होडल सिंह ने सोमवार को बताया था कि रविवार की रात वह घेर पर सोए थे। घर पर बेटी और बेटा थे। सोमवार की सुबह जब शौच क्रिया करके लौट रहे थे तो गांव की ही एक महिला ने आकर बताया कि बेटे की किसी ने गला दबाकर हत्या कर दी है। सूचना पर पुलिस, फोरेंसिक और डॉग स्क्वाॅड की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


 

सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि छात्र के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया। रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करना सामने आया है। मामले में मृतक छात्र की बहन से पूछताछ की गई। उसने पहले तो गुमराह करने का प्रयास किया। बाद में जब पुलिस ने परिजन के सामने कड़ाई से पूछताछ करना शुरू किया तो उसने सच बता दिया। 

 

बताया कि कमरे में भाई चारपाई पर सो रहा था। देर रात गांव का ही प्रेमी विनय शर्मा मिलने आया तो दोनों को भाई ने आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। यह देखकर दोनों डर गए और भाई के चिल्लाने से पहले ही प्रेमी ने उसका मुंह बंद कर लिया। इसी बीच किशोरी ने भाई का गला दबाना शुरू किया तो प्रेमी ने साथ देते हुए हत्या कर दी। इसके बाद प्रेमी युवक वहां से भाग गया। सुबह उठकर वह शौच क्रिया को चली गई और जब लौटकर आई तो भाई को मृत देखकर रोने लगी ताकि किसी को शक न हो।

पहले किशोरी और बाद में उसके प्रेमी को उनके घरों से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। दोनों ने ही अपना अपराध स्वीकार किया है। -ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, सीओ जलेसर

ये भी पढ़ें-कोबरा का खूनी खेल: बैड पर चढ़ आया काला नाग...सोते समय दो मासूमों को डसा, बच्ची की मौत; बालक की हालत गंभीर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed