फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   GT Road railway gate is closed jam

रेलवे गेट बंद होने से जीटी रोड जाम

Wed, 30 Mar 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Wed, 30 Mar 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
GT Road railway gate is closed jam
रेलवे गेट बंद होने से जीटी रोड जाम - फोटो : अमर उजाला
 नगर के रेलवे क्रासिंग पर लगे बैरियर में खराबी आने के कारण करीब एक घंटे तक जीटी रोड पर जाम लगा रहा। इस दौरान दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। इससे लोगों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा। एक घंटे की कवायद के बाद बैरियर सही होने पर आवागमन सुचारु रूप से चालू हो सका।
विज्ञापन


 बताते है कि बुधवार की सुबह 9.30 बजे शिकोहाबाद से फर्रुखाबाद जाने वाली पैसेंजर ट्रेन नगर के रेलवे स्टेशन पर पहुंची। जीटी रोड पर भोगांव कुरावली मार्ग स्थित रेलवे क्रासिंग का बैरियर रेलवे कर्मचारियों ने बंद कर दिया। जब ट्रेन निकलने के बाद बैरियर को खोलने की कोशिश की गई तो वह नहीं खुला। ट्रेन गुजरने के काफी देर बाद जब गेट नहीं खुला, तो लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया।  पब्लिक और गैटमैन के बीच काफी कहासुनी भी हुई। रेलवे कर्मचारियों ने रेलवे अधिकारियों को गेट खराबी की सूचना दी। तब तक तो रोड के दोनों ओर से वाहनों की लंबी-लंबी लाइन लग गई। वाहनों में सवार कुछ लोग गेट पर पर आकर खड़े हुए, तो कुछ ने जबरदस्त गरमी से खुद को बचाने को पेड़ों के नीचे खड़े हो गए। सूचना पर पहुंची तकनीकी टीम ने काफी मशक्कत के बाद बैरियर को सही करके खोला गया। तब कहीं जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि लंबा जाम लगने के कारण जाम खुलने में काफी समय लग गया। गनीमत रही कि इस रूट पर ट्रेनों का संचालन अधिक नहीं होता। अगर ज्यादा देर तक गेट खुला रहता, तो ट्रैक जाम हो जाता। इतना होने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस बैरियर में आए दिन खराबी आ जाती है। इसके चलते लोगों को खासी परेशानी होती है। इंस्पेक्टर भोगांव का कहना है कि रेलवे के अधिकारियों से वार्ता कर बैरियर की समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाएगा।
विज्ञापन


                  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed