फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Got population from land encroachment

आबादी की भूमि से हटवाया अतिक्रमण

Sat, 04 Mar 2017 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Sat, 04 Mar 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
Got population from land encroachment
आबादी की भूमि से हटवाया अतिक्रमण - फोटो : अमर उजाला
थाना क्षेत्र के गांव रठेरा में शनिवार शाम को एसडीएम राजेश यादव ने पुलिसबल के साथ सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण को हटवाया। जेसीबी मशीन से आबादी की भूमि पर बनी चारदीवारी को ध्वस्त किया। कार्रवाई के दौरान परिवारीजनों ने विरोध भी किया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव रठेरा में काफी समय आबादी की भूमि पर मिल रही अवैध निर्माण की शिकायत पर पुलिस हर बार बैरंग ही वापस लौटती आ रही थी। मगर कुछ दिन पूर्व एसडीएम सदर राजेश कुमार ने पैमाइश करने के बाद 13 लोगों को नोटिस जारी किए थे। शनिवार शाम को थाने पर जिले भर का फोर्स पहुंचा। एसडीएम और सीओ सिटी राजेश चौधरी के नेतृत्व में पुलिसबल गांव पहुंचा। वहां आबादी की भूमि पर चारदीवारी बना अतिक्रमण कर रहे ओमवीर यादव के अवैध निर्माण को जेसीबी से ध्वस्त कराया। शनिवार को की गई इस कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों ने विरोध दर्ज नहीं कराया। वहीं परिवारीजनों ने पुलिस की इस कार्रवाई को रोकने की कोशिश की मगर सख्ती के चलते जेसीबी ने अतिक्रमण को जमींदोज कर आबादी की भूमि से कब्जे को हटा दिया। उक्त कार्रवाई ग्राम प्रधान रठेरा पूनम यादव की सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई याचिका पर की गई है। वहीं ओमवीर का कहना था कि उन्हें कोई नोटिस नहीं दिया गया न हीं उन्हें पक्ष रखने का मौका दिया गया। सिविल न्यायालय में वाद भी दायर किया गया है। पक्षपातपूर्ण कार्रवाई की गई है। वहीं कार्रवाई के दौरान थाने पर मौजूद फोर्स भी लगातार हर एक गतिविधि पर नजर बनाए रहा। कार्रवाई पूर्ण होने के बाद एसपी सुनील कुमार सक्सेना, एडीएम एके श्रीवास्तव ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed