{"_id":"63b142164fb7044b4a7ad358","slug":"girl-student-died-in-truck-collision-returning-home-after-studying-coaching-in-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: ट्रक की टक्कर से छात्रा की मौत, कोचिंग पढ़कर घर लौट रही थी, चालक गाड़ी लेकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: ट्रक की टक्कर से छात्रा की मौत, कोचिंग पढ़कर घर लौट रही थी, चालक गाड़ी लेकर फरार
Sun, 01 Jan 2023 01:49 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 01 Jan 2023 01:49 PM IST
सार
मैनपुरी में कोचिंग पढ़ कर घर लौट रही छात्रा को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा की मौत हो गई। हादसा मंडी गेट के पास हुआ। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दन्नाहार थाना क्षेत्र के औडेंय मंडल गांव निवासी अरिंद कुमार की पुत्री वर्तिका (13) शनिवार को शहर कोचिंग पढ़ने के लिए आई थी। देर शाम साइकिल से वापस घर लौट रही थी। वह जब कोतवाली क्षेत्र में आगरा रोड नवीन मंडी के सामने पहुंची, तभी मार्ग से गुजर रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास एकत्र हुए लोगों को हटाकर मार्ग का आवागमन सुचारु कराया। हादसे की खबर मिलते ही छात्रा के परिजन रोते बिलखते हुए मॉर्चरी पहुंच गए। हादसे में छात्रा की मौत के बाद माता-पिता व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन