Mainpuri News: पिता काम से बाहर गए तो प्रेमी के साथ निकल गई बेटी, पुलिस कर रही तलाश
मैनपुरी में पिता काम से बाहर गए तो मौका पाकर युवती प्रेमी के साथ निकल गई। पिता की तहरीर पर पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक गांव निवासी युवती ट्रक चालक प्रेमी के साथ चली गई। घर वालों को पता चला तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। पिता ने बताया कि दोनों पहले से फोन पर बात करते थे। पिता ने चालक के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस जांच कर रही है। साथ ही चालक की तलाश में जुटी है।
पिता काम से गया घर से बाहर, निकल गई बेटी
मामला कुरावली थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव निवासी एक व्यक्ति की 19 वर्षीय पुत्री 27 मई को घर पर थी। वह गांव में किसी काम से गया था। कुछ देर बाद जब घर वापस आया तो पुत्री घर पर नहीं थी। पुत्री की काफी तलाश की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका। जानकारी मिली कि पुत्री रिहान नाम के लड़के के साथ चली गई है।
यह भी पढ़ें-- बिखर गए दुल्हन के सपने: दूल्हे का फरमान, बोला- दोस्तों के बीच होगी किरकिरी, कार नहीं तो शादी नहीं;
फोन पर होती थी दोनों की बात
आरोपी युवक ट्रक चालक है। उसकी पुत्री से फोन पर बात हुआ करती थी। आरोपी युवक का पता वह नहीं जानते। आसपास के लोगों से उसके बारे में पूछताछ की, लेकिन उसके बारे में भी कुछ पता नहीं लग सका। इसके बाद पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने के बाद युवक व युवती की तलाश शुरू कर दी है।