फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Gangster property worth Rs 2.36 crore seized

UP: गैंगस्टर की 2.36 करोड़ की संपत्ति कुर्क, घर को सील होते देख रोने लगी पत्नी; दोस्त को उतारा था माैत के घाट

Tue, 08 Apr 2025 06:47 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 08 Apr 2025 06:47 PM IST
सार

दोस्त की हत्या करने वाले गैंगस्टर पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। 2.36 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क कर दी। घर को सील होते देख गैंगस्टर की पत्नी रोने लगी। पुलिस ने कुल नाै संपत्तियां कुर्क कीं।

विज्ञापन
Gangster property worth Rs 2.36 crore seized
गैंगस्टर के खिलाफ कार्रवाई करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मैनपुरी की कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर नीरज यादव की करीब 2.36 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्तियों को कुर्क कर दिया है। कोतवाली पुलिस की यह कार्रवाई वर्ष 2024 में हुए पूर्व बीआरसी (ब्लॉक रिसोर्स सेंटर समन्वयक) और भवन निर्माण ठेकेदार अशोक चौहान की सनसनीखेज हत्या के मामले से जुड़ी है, जिसमें नीरज यादव मुख्य आरोपी के तौर पर नामजद है।
विज्ञापन


 

सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह, एलाऊ थाना इंस्पेक्टर/विवेचक अवनीश त्यागी, इंस्पेक्टर शहर कोतवाली फतेह बहादुर सिंह और तहसीलदार विशाल कुमार के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने मंगलवार को नीरज यादव के बैंक कॉलोनी स्थित आवास पर दबिश दी। पुलिस ने नीरज यादव के दो मकानों को सीज कर दिया। इसके बाद, धारऊ रोड स्थित निर्माणाधीन पेट्रोल पंप और पांच अन्य प्लाटों को भी सीज किया गया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान एक कार भी जब्त की गई। कुर्क की गई इन संपत्तियों की कुल कीमत 2 करोड़ 36 लाख 68 हजार, 256 रुपये आंकी गई है। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि गैंगस्टर नीरज यादव ने अपराध के माध्यम से जो संपत्ति अर्जित की है, उसे कुर्क करने की कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि कुल 9 संपत्तियां कुर्क की गई हैं।

 
विज्ञापन

घर में मौजूद पत्नी रोती रही
जब पुलिस टीम नीरज यादव के आवास पर कुर्की की कार्रवाई के लिए पहुंची, तो उस समय घर में नीरज की पत्नी और बच्चे मौजूद थे। अधिकारियों ने उन्हें कुर्की के उद्देश्य के बारे में बताया, जिससे नीरज की पत्नी स्तब्ध रह गईं। उन्होंने कहा कि उन्हें इस कार्रवाई की कोई पूर्व सूचना नहीं दी गई थी। अधिकारियों ने उन्हें घर से सामान निकालने के लिए कहा और कोर्ट के आदेश का हवाला दिया। अपने घर पर सील लगते देख नीरज की पत्नी काफी देर तक रोती रहीं।

 

यह था घटनाक्रम
मैनपुरी के थाना घिरोर क्षेत्र के गांव फैजपुर के रहने वाले पूर्व बीआरसी और ठेकेदार अशोक चौहान घटना के समय कोतवाली क्षेत्र के महालक्ष्मी नगर में अपना मकान बनवाकर रह रहे थे। 30 अप्रैल 2024 की सुबह खरपरी रोड पर एक बोलेरो कार की टक्कर से उनकी मौत हो गई थी। शुरुआत में पुलिस ने इसे एक सामान्य दुर्घटना माना था, लेकिन बाद में हुई जांच में पता चला कि अशोक चौहान और नीरज यादव दोस्त थे और साथ में ठेकेदारी का काम करते थे। अशोक चौहान को ठेकेदारी में काफी काम मिल रहा था, जिससे नीरज यादव को यह लगने लगा था कि अपनी राजनीतिक पहुंच के कारण अशोक उसके धंधे को नुकसान पहुंचा रहा है। इसके अलावा, अशोक चौहान के नीरज यादव पर करीब 25 लाख रुपये भी बकाया थे, जिसे वह वापस मांग रहे थे।

 

पुलिस के अनुसार, नीरज यादव ने अशोक चौहान को रास्ते से हटाने के लिए अपने दोस्त अरविंद पाल निवासी पीरपुर, बिछवां के साथ मिलकर योजना बनाई। अरविंद ने नीरज की मुलाकात अनुज डागर (बर्खास्त सिपाही) निवासी गांव नौरोजपुर, बागपत और मनीष उर्फ विपिन निवासी गांव बखतपुर, एलाऊ से कराई। नीरज ने इन दोनों को चार लाख रुपये की सुपारी दी थी। योजना के तहत, 30 अप्रैल को अशोक चौहान को खरपरी बंबा के पास बोलेरो कार से टक्कर मारकर उनकी हत्या कर दी गई। 

 

बर्खास्त सिपाही अनुज डागर और मनीष उर्फ विपिन की गिरफ्तारी के बाद इस हत्याकांड का खुलासा हुआ था। जांच में यह भी सामने आया था कि नीरज यादव ने टक्कर के बाद अशोक चौहान के सिर में डंडे से प्रहार कर उनकी मृत्यु सुनिश्चित की थी। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई बोलेरो को भी बरामद कर लिया था। इसी हत्या के बाद नीरज यादव और हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसकी विवेचना इंस्पेक्टर थाना एलाऊ अवनीश त्यागी कर रहे हैं।

 

बर्खास्त सिपाही पर दर्ज हैं 14 से अधिक आपराधिक मामले
अशोक चौहान की हत्या में शामिल बर्खास्त सिपाही अनुज डागर पहले जनपद में भी तैनात रह चुका है। उसके खिलाफ दन्नाहार क्षेत्र में ट्रक लूट आदि के मामले दर्ज हैं। कुर्रा और किशनी थाने से उसके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी की जा चुकी है। अनुज डागर पर जानलेवा हमला, अपहरण, चोरी, धोखाधड़ी सहित 14 से अधिक आपराधिक मामले जनपद के विभिन्न थानों में दर्ज हैं। इसके अलावा, अन्य जनपदों में भी उसके खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed