फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Ganesh idol immersion in the lower Ganga canal

गणेश प्रतिमा का निचली गंगा नहर में विसर्जन

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
Ganesh idol immersion in the lower Ganga canal
मैनपुरी। गणेश चतुर्थी पर देवी रोड पर स्थापित की गई भगवान गणेश की प्रतिमा का ढोल नगाड़ों के साथ विसर्जन यात्रा निकालकर निचली गंगा नहर में विसर्जन कर दिया गया। विसर्जन यात्रा में खूब अबीर-गुलाल उड़ाया गया।
विज्ञापन

बुधवार को आचार्य आशुतोष मुखर्जी श्रीकुल ने विसर्जन यात्रा से पूर्व भगवान गणेश की विधिविधान से पूजा अर्चना कराई। उन्होंने कहा कि गणपति की प्रथम पूजा का शास्त्रों में विधान है। विसर्जन यात्रा में ढोल नगाड़ों की धुन पर युवा जमकर थिरके और अबीर-गुलाल उड़ाकर होली खेली। मदार दरवाजे से शुरू हुई विर्सजन यात्रा प्रमुख मार्गों से होती हुई इटावा रोड स्थित निचली गंगा नहर के पुल पहुंची। नहर में विधिविधान से प्रतिमा को  विसर्जित किया गया। विसर्जन यात्रा में अवनींद्र सिंह तौमर, रवींद्र तोमर, अरविंद चौहान, अभिषेक तोमर, वीरेंद्र वर्मा, निधि तोमर आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed