फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   gaanvon mein kuteer udyog vikasit honge: suneel sinh

गांवों में कुटीर उद्योग विकसित होंगे: सुनील सिंह

Fri, 20 Jan 2017 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Fri, 20 Jan 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
gaanvon mein kuteer udyog vikasit honge: suneel sinh
सभा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
प्रदेश की जनता को वर्तमान के सभी दलों ने ठगा है। चाहे वह भाजपा हो, बसपा हो या फिर सपा और कांग्रेस। लोकदल ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो किसानों और आम आदमी के बारे में सोचती है। इसलिए यदि वास्तव में परिवर्तन लाना है तो लोकदल का समर्थन करें। यह बात मैनपुरी आए लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह ने कही। वह यहां कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


 पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मुलायम सिंह का सपा में अपमान हो रहा है। यदि वे चाहें तो उनका हम लोकदल में स्वागत करेंगे। उन्होंने कहा कि जो मुख्यमंत्री अपने बाप का न हो सका वह प्रदेश की जनता का क्या होगा। वहीं बसपा सुप्रीमो मायावती पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह सिर्फ पत्थर के हाथी बनवाने में लगी रहती हैं। उन्हें प्रदेश की जनता की कोई परवाह नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोई भी पार्टी किसानों पर ध्यान नहीं देती है। यदि लोकदल की सरकार बनी तो प्रदेश में गेहूं का समर्थन मूल्य चार हजार रुपये प्रति क्विंटल होगा। यही नहीं सरकारी कर्मचारियों के वेतन के अनुसार फसलों का समर्थन मूल्य भी बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोकदल की सरकार बनने पर गांवों में बड़े पैमाने पर कुटीर उद्योगों का विकास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रदेश की सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। मैनपुरी में उन्होंने सदर सीट से ब्रजेश पथरिया को पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed