फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Former MLA of Kishini died of heart attack in Mainpuri

Mainpuri: पूर्व विधायक का दिल का दौरा पड़ने से निधन, राजकीय सम्मान के साथ लोकतंत्र सेनानी का हुआ अंतिम संस्कार

Mon, 10 Jun 2024 08:37 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 10 Jun 2024 08:37 PM IST
सार

मैनपुरी में पूर्व विधायक का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। लोकतंत्र सेनानी का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ। 

विज्ञापन
Former MLA of Kishini died of heart attack in Mainpuri
लोकतंत्र सेनानी हाकिम लाल वर्मा फाइल फोटो, सलामी देते गार्ड - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में किशनी के पूर्व विधायक एवं लोकतंत्र सेनानी का निधन हो गया। उन्हें दिल का दौरा आया था। पुलिस बल ने उन्हें सलामी दी। विधायक रामनरेश अग्निहोत्री ने एसडीएम और सीओ ने शव पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन


किशनी के विधायक रह चुके नगर के मोहल्ला ऊपरटीला निवासी लोकतंत्र सेनानी हाकिम लाल वर्मा का लंबी बीमारी के बाद रविवार की रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। देर रात जानकारी मिलते ही लोगों का उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए तांता लग गया। सोमवार को दोपहर उनके शव को राजकीय सम्मान देते हुए तिरंगे झंडे को शव पर डाला गया।
विज्ञापन


विधायक रामनरेश अग्निहोत्री, भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी, पूर्व विधायक अशोक चौहान, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आशीष तिवारी, अरविंद सिंह तोमर ने पार्टी का झंडा शव पर अर्पित किया। एसडीएम संध्या शर्मा ने क्षेत्राधिकारी नगर अजय कुमार सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक गगन कुमार गौड़ ने लोकतंत्र सेनानी के जिलाध्यक्ष सतीशचंद्र अवस्थी के साथ राजकीय सम्मान में पार्थिव शरीर पर तिरंगा झंडा ओढ़ाकर पुष्प अर्पित किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस गारद ने अंत्येष्टि स्थल पर सलामी दी। उनके बड़े पुत्र अशोक कुमार वर्मा ने मुखाग्नि दी। करोड़ी लाल वर्मा, छेदालाल वर्मा, अनुराग दुबे, लोकसेवा संघ के सदस्य जितेंद्र सिंह वर्मा, सुरेंद्र बाबू शुक्ला, रामप्रकाश, रामदास, ब्लाक प्रमुख कश्मीर सिंह लोधी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed