फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Fog slows down vehicle speed

Mainpuri News: कोहरे ने थामी वाहनों की रफ्तार

Sun, 14 Dec 2025 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Sun, 14 Dec 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Fog slows down vehicle speed
फोटो 17 जिले में कोहरे के बीच गुजरते वाहन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मैनपुरी। कोहरा ने शनिवार से शुरू होकर रविवार को भी अपना रंग दिखाया। इससे एक तरफ यातायात प्रभावित रहा वहीं किसानों की चिंता बढ़ा दी है। मौसम में आए इस बदलाव से खेतों में खड़ी आलू, मटर और सरसों की फसलों में रोग लगने का खतरा बढ़ गया है। मटर की फसल में नुकसान की आशंका ज्यादा है। हालांकि सरसों की फसल के लिए यह कोहरा अच्छा है।
सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। जिले की सड़कों पर दृश्यता कम होने से वाहन धीमी गति से चलते नजर आए। सर्दी बढ़ने से लोग अपनी दिनचर्या पर भी देरी से निकले। कोहरे के कारण आलू, मटर और सरसों की फसल में नुकसान की आशंका के चलते किसान चिंतित नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय किसान रमेश सिंह चौहान, सुरेंद्र सिंह यादव, चंद्रपाल सिंह और आराम सिंह का कहना है कि फिलहाल नुकसान कम है, लेकिन यदि यही हाल रहा तो आलू, सरसों और मटर की फसल भारी नुकसान होगा। उप कृषि निदेशक नरेंद्र कुमार त्रिपाठी का कहना है कि किसान अपनी फसलों के लिए सजग रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed