{"_id":"69ed1126bd6f77148a0a1030","slug":"fire-breaks-out-in-refined-oil-warehouse-due-to-short-circuit-mainpuri-news-c-163-1-eta1004-149687-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: शॉर्ट सर्किट से रिफाइंड के गोदाम में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: शॉर्ट सर्किट से रिफाइंड के गोदाम में लगी आग
Sun, 26 Apr 2026 12:38 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Sun, 26 Apr 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
रिफाइंड गोदाम में आग बुझाते अग्निश्मन विभाग के कर्मचारी। स्रतो अग्निश्मन विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। जीटी रोड पर एफसीआई के वेयर हाउस के सामने स्थित रिफाइंड के गोदाम में शनिवार तड़के आग लग गई। लपटें देखकर वहां मौजूद लोगों में खलबली मच गई। आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
दमकल की तीन गाड़ियों ने दो घंटे मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गोदाम स्वामी के अनुसार आग से करीब 30 लाख रुपये का माल जला है। नुकसान का आकलन जारी है।
जीटी रोड स्थित एफसीआई गोदाम के सामने बनारसी दास और प्रशांत जैन का रिफाइंड का गोदाम है। इसमें रिफाइंड, तेल, पाम ऑयल और अन्य सामान रखा हुआ था। तड़के करीब चार बजे इसमें आग लग गई। करीब साढ़े पांच बजे वहां से गुजर रहे लोगों ने गोदाम से धुआं उठता देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दमकल विभाग को सूचित किया। गोदाम स्वामी को भी जानकारी दी। मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन गोदाम का शटर बंद था। टीम ने सबसे पहले शटर के दोनों ताले काटे उसके बाद गोदाम में प्रवेश किया। इसके बाद दो और गाड़ियां बुलाई गईं। काफी मशक्कत के बाद दो घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर अग्निशमन अधिकारी प्रशांत राणा भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।