फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Krishna Janmashtami: Rising Dry Fruit Prices Put Pressure on Kanha’s Favourite Paag Bhog

जन्माष्टमी 2026: महंगा हुआ कान्हा का भोग, मेवा के इतने बढ़ गए दाम; हरा पिस्ता खरीदने से पहले सोचना पड़ेगा

Thu, 03 Sep 2026 10:34 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 03 Sep 2026 10:34 AM IST
सार

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कान्हा के प्रिय भोग पाग के लिए इस्तेमाल होने वाले मेवों के दाम बढ़ने से श्रद्धालुओं का बजट बिगड़ गया है। चिरौंजी, बादाम, पिस्ता, इलायची और मखाने समेत कई सामग्री पिछले साल के मुकाबले महंगी हो गई हैं।
 

विज्ञापन
Krishna Janmashtami: Rising Dry Fruit Prices Put Pressure on Kanha’s Favourite Paag Bhog
महंगा हुआ कान्हा का भोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 सितंबर (शुक्रवार) को है। घरों और मंदिरों में कान्हा के जन्म की तैयारियां जोरों पर हैं, लेकिन इस बार भगवान के प्रिय भोग पाग पर महंगाई का साया है। चिरौंजी, गिरी का बुरादा, किशमिश और खरबूजे के बीज तक के दामों में भारी उछाल है। इस महंगाई ने आम श्रद्धालुओं का बजट बिगाड़ दिया है।
विज्ञापन


 

त्योहार के लिए बाजारों में रौनक तो है लेकिन कीमतें सुनकर ग्राहकों को झटका लग रहा है। शहर के प्रमुख थोक बाजार रावतपाड़ा, लोहामंडी, शाहगंज, कमला नगर और सिकंदरा की फुटकर दुकानों पर खरीदारी के लिए लोग पहुंच रहे हैं। हालांकि, मेवे की कीमतों में लगी आग ने खरीदारों की चिंता बढ़ा दी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेष रूप से हरा पिस्ता, इलायची, बादाम और मखाने की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि हुई है। कमला नगर बाजार में खरीदारी करने आईं गृहिणी सुनीता शर्मा ने बताया कि हर साल हम कान्हा के लिए पांच तरह के मेवा का पाग बनाते हैं। इस बार दाम इतने ज्यादा हैं कि मात्रा कम करनी पड़ रही है। महंगाई ने बजट बिगाड़ दिया है लेकिन भगवान को भोग तो लगाना ही है।

 
विज्ञापन

रावतपाड़ा के थोक व्यापारी दिनेश खंडेलवाल ने बताया कि पीछे मंडियों से ही मेवा महंगी आ रही है। इसका सीधा असर खरीदारी पर दिख रहा है। मेवा व्यापारी अशोक लालवानी ने कहा कि जो ग्राहक पहले एक किलो मेवा खरीदते थे, वे अब आधा किलो या उससे कम में ही काम चला रहे हैं।

 

बाजार भाव (रुपये प्रति किलो में):
क्रमांक मेवा सामग्री 2025 के भाव (₹/किग्रा) 2026 के भाव (₹/किग्रा) बढ़ोतरी (₹)
1 चिरौंजी 1,800 2,000 200
2 गोंद 400 500 100
3 खरबूज के बीज 500 600 100
4 किशमिश 500 600 100
5 गिरी का बुरादा 200 300 100
6 मूंगफली 150 200 50
7 बादाम 750 1,100 350
8 हरा पिस्ता 3,500 4,000 500
9 इलायची 4,800 5,500 700
10 मखाने 950 1,200 250
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed