{"_id":"6a99011e1575488c54093411","slug":"rifle-recovered-after-four-years-agra-teacher-finally-shaves-beard-and-cuts-hair-to-fulfill-his-vow-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"राइफल मिलते ही बदल गया हुलिया: शिक्षक ने चार साल बाद कटवाए बाल-दाढ़ी, ये खाई थी कसम; अब चर्चा में छाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राइफल मिलते ही बदल गया हुलिया: शिक्षक ने चार साल बाद कटवाए बाल-दाढ़ी, ये खाई थी कसम; अब चर्चा में छाए
Thu, 03 Sep 2026 10:39 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 03 Sep 2026 10:39 AM IST
सार
आगरा के शिक्षक उदय सिंह ने चार साल पहले घर से चोरी हुई लाइसेंसी राइफल मिलने तक बाल और दाढ़ी न कटवाने की कसम खाई थी। राइफल बरामद होने के बाद बुधवार को उन्होंने बाल-दाढ़ी कटवाकर अपना हुलिया बदल लिया और पुलिस का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
शिक्षक उदय सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के निजी स्कूल के शिक्षक उदय सिंह ने घर से राइफल चोरी होने के बाद चार साल तक बाल और दाढ़ी नहीं कटवाई थी। बुधवार को अपनी कसम पूरी होने पर उन्होंने अपना हुलिया बदला। गांव पहुंचने पर लोगों ने उन्हें दोबारा जवान दिखने की बधाई दी।
सैंया थाना के मुखरई गांव के पूर्व प्रधान उदय सिंह एक शिक्षक हैं। वह खुद का इंटर कॉलेज संचालित करते हैं। 6 जून 2022 की रात उनके घर से चार लाख रुपये नकदी और आभूषण चोरी हुए। चोर उनकी लाइसेंसी राइफल भी ले गए थे। लोगों के ताने से आहत होकर उन्होंने राइफल मिलने तक बाल-दाढ़ी न कटवाने की कसम खाई थी। उनकी जिद पर पत्नी नाराज होकर मायके चली गई, जो छह माह बाद लौटी।
खेरागढ़ पुलिस और एसओजी ने सोमवार रात 25 हजार रुपये के इनामी ध्रुव सिंह को गिरफ्तार किया। उसके पास से चोरी हुई राइफल, तमंचा, बाइक और 50 हजार रुपये बरामद हुए। उदय सिंह को सोमवार को राइफल मिलने की जानकारी मिली थी। मंगलवार को बाल-दाढ़ी कटाना दोष माना जाता है, इसलिए वह बुधवार को सैलून पहुंचे। सैलून में बाल और दाढ़ी कटवाने के बाद उन्होंने बालों में कलर लगवाया और पगड़ी पहनी। उदय सिंह ने पुलिस को धन्यवाद दिया और राइफल रिलीज कराने के लिए कोर्ट में आवेदन करेंगे।