{"_id":"693711008d2a0efe5c02b407","slug":"fir-lodged-against-9-people-for-fighting-at-police-station-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-150143-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: चौकी पर मारपीट में 9 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: चौकी पर मारपीट में 9 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
Mon, 08 Dec 2025 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Mon, 08 Dec 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। आगरा गेट चौकी पर रविवार को पुलिस के सामने ही दो पक्ष आपस में भिड़ गए थे। चौकी पर मारपीट के मामले में थाना कोतवाली में तैनात दरोगा ने 9 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामले की जांच इंस्पेक्टर कोतवाली को दी गई है।
सदर कोतवाली में तैनात दरोगा सुधीर कुमार ने बताया कि 7 दिसंबर की शाम को महमूद नगर निवासी साबिर आठ वर्षीय पुत्री अदीवा को चिप्स दिलाने दुकान पर जा रहे थे। आगरा गेट चौकी की तरफ से आ रहे ई-रिक्शा से निकली एक बल्ली बच्ची को छू गई। इसी बात पर साबिर और ई-रिक्शा चालक निहाल के बीच मारपीट हो गई थी। इस घटना के बाद साबिर और उनके साथी मोबीन निवासी गोला बाजार के अलावा निहाल, मेहताब, सिराजुद्दीन निवासी महमूद नगर तथा हाशिम व फैसल निवासी मोहल्ला गाड़ीवान और खुर्शीद, आफाक उर्फ आशू निवासी आगरा रोड, चौकी पर आए। वहां दोनों पक्ष के लोग एक दूसरे से गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। पुलिस कर्मियों ने रोकने का प्रयास किया। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस की ओर से प्राथमिकी दर्ज की गई है, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।