Mainpuri: वोट डालने को लेकर हुआ विवाद, दो पक्षों में मारपीट... कई लोग घायल; पुलिस कर रही जांच
वोट डालने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें कई लोग घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में वोट डालने को लेकर हुई कहासुनी में दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में कई लोग घायल हैं। घटनाएं दो अलग अलग गावों में घटित हुईं। मामले में थाने में शिकायत की गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस मामलों की जांच कर रही है।
घटना बिछवां थाना क्षेत्र के शाहआलमपुर गांव की है। गांव में मंगलवार की सुबह वोट डालने को लेकर दो पक्ष के लोगों के बीच मारपीट हो गई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। एक पक्ष से एक पक्ष की शकुंतला देवी परिवार की रूमा देवी, शालिनी और कांती के साथ दोपहर को वोट डालने जा रहीं थीं।
आरोप है कि तभी रास्ते में नामजद लोगों ने समाजवादी पार्टी में वोट डालने के लिए कहा। मना करने पर धमकी देने लगे। गाली गलौज करते हुए पिटाई की गई। दूसरे पक्ष से शोभाराम ने तहरीर दी। बताया कि बिना किसी वजह को लेकर नामजद लोगों ने गाली गलौज करते हुए पिटाई की। पुलिस ने दोनों पक्ष की शिकायत पर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
भाइयों के बीच हुई मारपीट
दूसरी घटना बिछवां थाना क्षेत्र के नगला मिशुर गांव की है। गांव में घरेलू बटवारा के विवाद में भाइयों के बीच मारपीट हो गई। घटना को लेकर अशोक कुमार न थाने में तहरीर दी। बताया कि उसे व पत्नी स्वाती और साले को भाई ने पीटकर घायल कर दिया।
दूसरे पक्ष से मुकेश ने तहरीर दी है। पुलिस को बताया कि भाई व अन्य ने बटवारा के विवाद में उसे व रिश्तेदार को पीटकर घायल कर दिया। जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस ने दोनों पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल शुरू कर दी है।