फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   farmer attacked to death by bull in Mainpuri who guarding his crop

Mainpuri News: मक्के की फसल पर घुसा सांड, भगाने गए किसान पर बोला हमला; पटक-पटक कर मार डाला

Tue, 26 Sep 2023 08:56 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 26 Sep 2023 08:56 PM IST
सार

मैनपुरी में मक्के की फसल पर सांड घुस आया। भगाने गए किसान पर हमला कर दिया। उसे पटक-पटक कर मार डाला। इससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। 

विज्ञापन
farmer attacked to death by bull in Mainpuri who guarding his crop
मैनपुरी में गोवंश के हमले से किसान की मौत के बाद पोस्टमॉर्टम हाउस पर परिजन, गुरु प्रसाद की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सोमवार की शाम फसल की रखवाली कर रहे किसान को सांड पटक-पटककर मार डाला। जब तक आसपास खेत में काम कर रहे ग्रामीण भागकर पहुंचते तब तक काफी देर हो चुकी थी। घटना के बाद घर में चीख पुकार मच गई। मौके पर मौजूद लोग परिजन को ढांढस बंधाते रहे। 

विज्ञापन


किशनी थाना क्षेत्र के गांव सींगपुर निवासी किसान गुरु प्रसाद प्रजापति (55) ने इस वर्ष खेत में मक्का की फसल की थी। वह फसल की रखवाली के लिए शाम को खेत पर जाते थे। सोमवार की शाम को भी किसान फसल की रखवाली के लिए खेत पर गए थे। इस दौरान एक सांड खेत में घुस आया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- माफिया का अड्डा बनता जा रहा कासगंज: पैसा, नाम और अय्याशी की चाहत में युवा बन रहे देश और समाज के दुश्मन
विज्ञापन
विज्ञापन


सांड को बाहर निकालने के लिए गुरु प्रसाद डंडा लेकर गए। सांड ने किसान पर ही हमला कर दिया। उसने किसान को कई बार उठा उठा कर पटका। इसके चलते किसान की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के खेत में काम कर रहे ग्रामीण लाठी-डंडे और फावड़ा लेकर आए। इसके बाद सांड को भगाया। आत्मसंतोष के लिए परिजन किसान को सीएचसी ले गए। वहां चिकित्सकों ने मृ़त घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ेंः- कासगंज का युवक आईएसआई एजेंट: फेसबुक पर पहले हरलीन फिर प्रीती से दोस्ती, यूं देने लगा सेना की खुफिया जानकारी

ग्रामीणों ने कहा कि छुट्टा पशुओं से फसल को बचाने के लिए वह लोग हर संभव प्रयास करते हैं। रातभर जाग पर फसल की रखवाली करते हैं। दिन में भी फसल पर ही नजर रहती है। फिर भी छुट्टा घूमने वाले गोवंश नुकसान कर ही देते हैं। कुछ गोवंश तो इतने उग्र होते हैं कि वह ग्रामीणों पर हमला कर देते हैं। छुट्टा गोवंश के हमले की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई लोग हमले में घायल हो चुके हैं। कई बार प्रशासन से छुट्टा गोवंश को पकड़वाने की मांग की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed