फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Fans found switched off in jail hospital, judicial officer angry

Mainpuri News: जेल अस्पताल में बंद मिले पंखे, न्यायिक अधिकारी नाराज

Tue, 05 May 2026 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Tue, 05 May 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Fans found switched off in jail hospital, judicial officer angry
फोटो 11 जेल अस्पताल में बंदियों की समस्याएं सुनते न्यायिक अधिकारी। स्रोत प्राधिकरण
मैनपुरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव नूतन चौहान और अपर सिविल जज प्रीती शुक्ला ने मंगलवार को जेल का निरीक्षण किया। जेल अस्पताल में पंखे बंद मिलने पर नाराजगी जताई। कहा कि बिजली नहीं होने पर जनरेटर अथवा इनवर्टर से जेल अस्पताल के पंखे चालू रखे जाएं।
विज्ञापन

न्यायिक अधिकारियों ने जेल पहुंचकर बैरक संख्या दो, सात-ए, सात-बी, आठ-ए, आठ-बी में बंदियों की समस्याएं सुनीं। जेल अधीक्षक से कहा कि बंदियोंं की समस्याओं का जेल नियमावली के तहत निराकरण किया जाए। बैरकों के आसपास नियमित रूप से सफाई कराई जाए। बंदियों को मानसिक विकार से दूर रखने के लिए रोजाना योग तथा ध्यान कराया जाए।
विज्ञापन

इस मौके पर जेल अधीक्षक शशांक पांडेय, जेलर जितेंद्र कश्यप, डिप्टी जेलर रतन प्रिया, मुख्य डिफेंस काउंसिल हृदय कुमार चतुर्वेदी, सहायक डिफेंस काउंसिल अनुज कुमार दीक्षित, विनोद कुमार, जेल विजिटर सुनील कुमार यादव, प्राधिकरण कार्यालय प्रभारी देवेंद्र पाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed