फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Factory to make adulterated wine in kerhal

करहल में पकड़ी मिलावटी शराब बनाने की फैक्ट्री

Mon, 22 May 2017 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी। Updated Mon, 22 May 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
Factory to make adulterated wine in kerhal
करहल में पकड़ी मिलावटी शराब बनाने की फैक्ट्री - फोटो : अमर उजाला
थाना क्षेत्र के गांव कंझरा में रविवार रात स्वाट व थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में मिलावटी शराब बनाने की फैक्ट्री पकड़ी। पुलिस ने वहां से शराब बनाने के उपकरण, भारी मात्रा में शराब, खाली बोतल, रेफर, एक स्कार्पियो और कार भी बरामद की। कार्रवाई के दौरान दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग गए। दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को चालान कर जेल भेजा।
विज्ञापन


रविवार रात को रात्रि गश्त के दौरान थाना पुलिस को गांव कंझरा से अवैध शराब एक स्कार्पियो में लोड कर नगला अंती ले जाने की सूचना मिली। उक्त सूचना पर थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह पुलिस के साथ घटनास्थल की ओर रवाना हो गए। वहीं स्वाट टीम भी सूचना मिलने के बाद वहां पहुंच गई। पुलिस ने स्कार्पियो में लदे 600 क्वार्टर शराब व अल्टो कार में 400 क्वार्टर देशी शराब सहित जब्त कर लिए। वहां से पकडे़ गए दो आरोपियों के घर दबिश देकर नौ किलो यूरिया, 50 हजार खाली व भरे हुए क्वार्टर, रेपर, होलोग्राम, पैकिंग मशीन, पांच केन केमिकल से भरी, एक ड्रम शराब से भरा आदि जब्त किए हैं।कार्रवाई के दौरान दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग गए। पकडे़ गए आरोपी राहुल उर्फ छोटे निवासी गांव दायमपुर और रिंकू गांव कंझरा ने भागे हुए साथियों के नाम अंटी उर्फ कुमकेस, बंटी उर्फ उपदेश गांव कंझरा बताया। सोमवार को प्रेसवार्ता में एएसपी शिष्यपाल सिंह ने बताया कि सभी गिरोहबंद अपराधी हैं। मिलावटी शराब को देशी शराब के क्वार्टरों में भरकर क्षेत्र में सप्लाई करते हैं।
विज्ञापन


हाईस्कूल के छात्र हैं आरोपी
गांव कंझरा में शराब बनाने की फैक्ट्री पकडे़ जाने के समय गिरफ्त में आए दोनों आरोपी नाबालिग हैं। दोनों ही हाईस्कूल के छात्र हैं। उन्होंने बताया कि भागा हुए साथी अंटी और बंटी कारोबार को संचालित कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed