फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Expressed displeasure at the slow construction of military school

सैनिक स्कूल के धीमे निर्माण कार्य पर जताई नाराजगी

Tue, 12 Jul 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Tue, 12 Jul 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
Expressed displeasure at the slow construction of military school
निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सैनिक स्कूल के निर्माण की धीमी प्रगति पर प्रभारी जिलाधिकारी डाक्टर उज्ज्वल कुमार ने नाराजगी जताई। साथ ही कार्यदायी संस्था के अभियंता को निर्देशित किया कि मजदूर बढ़ाकर कार्य में तेजी लाएं। बता दें कि सैनिक स्कूल के  भवन का कार्य 30 जून तक पूरा होना था, लेकिन अभी तक 50 प्रतिशत ही काम हो पाया है। 
विज्ञापन


प्रभारी डीएम को जानकारी दी गई कि सैनिक स्कूल 59.52 करोड़ की लागत से बन रहा है। इसमें 720 छात्रों के लिए एकेडमिक भवन, तीन हास्टल, बाउंड्रीवाल का कार्य प्रगति पर है। उन्हें निरीक्षण में कई स्थानों पर पिलर बीम, स्लेब की फिनिशिंग ठीक नहीं मिली, फर्श में जो मार्बल प्रयोग की जा रही है। उसकी मोटाई भी कम ज्यादा थी। इस पर पर उन्होंने कार्य की गुणवत्ता सुधारने के साथ ही तेजी लाने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


प्रभारी जिलाधिकारी ने कहा कि निर्माणाधीन परियोजनाओं में गुणवत्ता के साथ समझौता बर्दाश्त नहीं होगा। अधोमानक कार्य मिलने पर कार्यदायी संस्था के अभियंता सीधे तौर पर जिम्मेदार होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed