{"_id":"5784ed7e4f1c1b027d13e1a1","slug":"expressed-displeasure-at-the-slow-construction-of-military-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनिक स्कूल के धीमे निर्माण कार्य पर जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनिक स्कूल के धीमे निर्माण कार्य पर जताई नाराजगी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Tue, 12 Jul 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैनिक स्कूल के निर्माण की धीमी प्रगति पर प्रभारी जिलाधिकारी डाक्टर उज्ज्वल कुमार ने नाराजगी जताई। साथ ही कार्यदायी संस्था के अभियंता को निर्देशित किया कि मजदूर बढ़ाकर कार्य में तेजी लाएं। बता दें कि सैनिक स्कूल के भवन का कार्य 30 जून तक पूरा होना था, लेकिन अभी तक 50 प्रतिशत ही काम हो पाया है।
प्रभारी डीएम को जानकारी दी गई कि सैनिक स्कूल 59.52 करोड़ की लागत से बन रहा है। इसमें 720 छात्रों के लिए एकेडमिक भवन, तीन हास्टल, बाउंड्रीवाल का कार्य प्रगति पर है। उन्हें निरीक्षण में कई स्थानों पर पिलर बीम, स्लेब की फिनिशिंग ठीक नहीं मिली, फर्श में जो मार्बल प्रयोग की जा रही है। उसकी मोटाई भी कम ज्यादा थी। इस पर पर उन्होंने कार्य की गुणवत्ता सुधारने के साथ ही तेजी लाने के निर्देश दिए।
प्रभारी जिलाधिकारी ने कहा कि निर्माणाधीन परियोजनाओं में गुणवत्ता के साथ समझौता बर्दाश्त नहीं होगा। अधोमानक कार्य मिलने पर कार्यदायी संस्था के अभियंता सीधे तौर पर जिम्मेदार होंगे।