फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Entrepreneurs, businessmen and hopes to CA budget

उद्यमियों, व्यापारियों और सीए को बजट से उम्मीद

Sat, 28 Jan 2017 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Sat, 28 Jan 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
Entrepreneurs, businessmen and hopes to CA budget
उद्यमियों, व्यापारियों और सीए को बजट से उम्मीद - फोटो : अमर उजाला
इस बार बजट में कृषि आधारित उद्योगों को विशेष छूट दी जाए। वहीं आम आदमी की इच्छा है कि इस बार आयकर की सीमा बढ़ाई जाए ताकि कुछ राहत मिल सके। वहीं छोटे व्यापारियों को भी बजट से उम्मीद है कि उनके लिए भी केंद्र सरकार कुछ न कुछ राहत का प्रावधान करेगी।
विज्ञापन

एक फरवरी को केंद्र सरकार का बजट आ रहा है। इसे लेकर जब शहर के प्रमुख उद्यमी अनिल अग्रवाल से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने वादा किया था कि कृषि आधारित उद्योगों को सरकार पांच प्रतिशत तक की छूट देगी। लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हुआ है। इस बार बजट से आशा है कि केंद्र सरकार इस छूट को दो प्रतिशत से बढ़ाकर पांच प्रतिशत कर देगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने वादा किया था कि कारपोरेट टैक्स पर 25 प्रतिशत तक छूट देंगे लेकिन इसकी समय सीमा बढ़ाकर 2019 कर दी गई है। इससे इसी वित्तीय वर्ष से लागू किया जाए। ताकि उद्यमियों को राहत मिल सके। वहीं सीए संदीप अग्रवाल का कहना है कि वर्तमान में आम आदमी को सबसे ज्यादा जरूरत है कि व्यक्तिगत आयकर छूट का स्लैब बढ़ाकर पांच लाख रुपये कर दिया जाए। ताकि उन्हें कुछ राहत मिल सके। वहीं 5-10 लाख रुपये की आय पर वर्तमान में 20 प्रतिशत टैक्स लगता है। इस बजट में इसके कम होने की भी लोग उम्मीद लगाए बैठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी नेकसे गुप्ता का कहना है कि बजट में छोटे व्यापारियों को मिलने वाले ऋण पर ब्याज कम किया जाना चाहिए। इसके अलावा डेली यूज के उत्पादों पर टैक्स कम होना चाहिए। उन्होंने कहा कि डीजल के रेट कम होने चाहिए। ताकि भाड़ा कम होने पर महंगाई से राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed