फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Electricity pole breaks in Devpura; power supply disrupted for two and a half hours.

Mainpuri News: देवपुरा में विद्युत पोल टूटा, ढाई घंटे बाधित रहीं आपूर्ति

Fri, 02 Oct 2026 12:36 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Electricity pole breaks in Devpura; power supply disrupted for two and a half hours.
फोटो 35 देवपुरा में टूटा पड़ा विद्युत पोल। स्रोत निगम
मैनपुरी। शहर में बृहस्पतिवार को अलग-अलग स्थानों पर फॉल्ट और विद्युत पोल टूटने के कारण कई मोहल्लों की बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। देवपुरा में वाहन की टक्कर से पोल टूट गया तो करहल रोड पर ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत और पावर हाउस क्षेत्र में 33 केवी मेन सप्लाई में खराबी के कारण बिजली बंद करनी पड़ी। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी हुई।
विज्ञापन

देवी रोड उपकेंद्र से पोषित मोहल्ला देवपुरा में दोपहर करीब 12:30 बजे एक वाहन की टक्कर से विद्युत पोल टूट गया। पोल टूटते ही सदर बाजार और महिला थाना फीडर की आपूर्ति बंद कर दी गई। विद्युत निगम की टीम मौके पर पहुंची और नया पोल लगवाकर लाइन को दुरुस्त करने का काम शुरू किया। मरम्मत कार्य के कारण देवपुरा, स्टेशन रोड, जीवालाल कॉलोनी, नटराज गली समेत आसपास के क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति दोपहर तीन बजे तक बाधित रही। नया पोल लगाने और लाइन की जांच के बाद आपूर्ति बहाल की गई।
विज्ञापन

सिविल लाइन उपकेंद्र क्षेत्र में कचहरी रोड स्थित मोटा अड्डा के समीप ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत का काम कराया गया। सुरक्षा की दृष्टि से दोपहर 2:30 बजे से तीन बजे तक संबंधित क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद रखी गई। करहल रोड उपकेंद्र के सराव ज्ञान फीडर पर फॉल्ट आने से भी बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। निगम की टीम ने सुबह 11 से दोपहर 12:20 बजे तक फॉल्ट की मरम्मत की। इसके बाद संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
खरपरी फीडर की 33केवी सप्लाई फेल
पावर हाउस के खरपरी फीडर पर दोपहर करीब 12:30 बजे 33 केवी मेन सप्लाई में खराबी आ गई। इससे फीडर से जुड़े क्षेत्रों की आपूर्ति ठप हो गई। विद्युत कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर खराबी को दूर करने का काम शुरू किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर 1:30 बजे आपूर्ति सुचारू हो सकी।

----
पोल टूटने, फॉल्ट और तकनीकी खराबी के कारण कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई थी। विद्युत आपूर्ति बाधित होने की सूचना मिली, वहां प्राथमिकता के आधार पर फॉल्ट दूर कर आपूर्ति बहाल कराई गई है।
- मुकेश कुमार, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed