फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Elderly man injured in road accident dies

Mainpuri News: सड़क हादसे में घायल वृद्ध की मौत

Sun, 07 Dec 2025 10:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Sun, 07 Dec 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
Elderly man injured in road accident dies
फोटो 6 गडेरी में मुख्य मार्ग पर भरा गंदा पानी। संवाद
करहल। थाना क्षेत्र में 28 नवंबर को हुए सड़क हादसे में घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव पैतृक गांव अमामई पहुंचा, वहां गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

गांव अमामई के ताले सिंह (75) 28 नवंबर को दवा लेने साइकिल से सैफई जा रहे थे। जैन इंटर कॉलेज से पास पीछे से आ रही बस की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। 5 दिसंबर की रात को ताले सिंह की मौत हो गई। सैफई थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। रविवार को वृद्ध का शव अमामई पहुंचा, वहां गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन




सड़क हादसे में घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम
बरनाहल। सड़क हादसे में घायल गांव विनायकपुर निवासी युवक की मेडिकल कॉलेज सैफई में इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गई। बता दें कि हादसे में एक वृद्ध की घटनास्थल पर मौत हो गई थी। दो घायलों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करहल-सिरसागंज मार्ग पर 2 दिसंबर को सड़क पार कर रहे थाना करहल क्षेत्र के गांव नगला रते निवासी वृद्ध सुरेश यादव की बाइक की चपेट में आकर मौत हो गई थी। हादसे में बाइक सवार बरनाहल क्षेत्र के गांव विनायकपुर निवासी सुमित कुमार (21), रिंकू और अमित सिंह घायल हो गए थे। तीनों घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान रविवार को सुमित ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजन में चीख-पुकार मच गई। सैफई पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed