फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Elderly man dies after being hit by a vehicle.

Mainpuri News: वाहन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

Tue, 06 Oct 2026 11:26 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Elderly man dies after being hit by a vehicle.
मैनपुरी। थाना बरनाहल क्षेत्र में सोमवार को वृद्ध को एक वाहन ने चपेट में ले लिया। परिजन उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर फिरोजाबाद ले गए लेकिन वृद्ध ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। थाना क्षेत्र के गांव बैंगाई निवासी सूबेदार (60) रिश्तेदारी में सिरसागंज जाने के लिए सोमवार शाम चंदीकरा चौराहे पर वाहन का इंतजार कर रहे थे। तभी चंद्रपुर की तरफ से आ रहे वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर फिरोजाबाद ले गए। सूबेदार ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। परिजन शव को लेकर गांव वापस आ गए। पुलिस ने शव का मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया। सीओ करहल अजय चौहान ने बताया कि मृतक के पुत्र सोनू ने चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed