फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   dukaanen band rakh kiya pradarshan

दुकानें बंद रख किया प्रदर्शन

Sun, 27 Mar 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Sun, 27 Mar 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
dukaanen band rakh kiya pradarshan
आंदोलन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सराफा व्यवसायियों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को भी बाजार बंद रखकर दुकानों के बाहर प्रदर्शन किया। कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री ने एक ज्वैलरी पर एक प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी लगाकर सराफा व्यवसायियों को परेशान करने का काम किया है। एक्साइज ड्यूटी के विरोध में उनका आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन


रविवार को दुकानों के बाहर प्रदर्शन करते हुए आशीष वर्मा ने कहा कि सोने के आभूषणों पर एक प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी लगाकर सराफा का कारोबार चौपट करने का काम वित्त मंत्री ने किया है। इसे तत्काल समाप्त किया जाए। सराफा कारोबारी एक्साइज ड्यूटी समाप्त न होने तक आंदोलन जारी रखेंगे।
विज्ञापन

बसंतलाल ने कहा कि सराफा की दुकानें बंद रहने से कारोबारियों को करोड़ों रुपये का घाटा हुआ है। यदि सरकार ने उनकी मांगें न मानीं तो वह पीछे नहीं हटेंगे। उनका आंदोलन जारी रहेगा। उमेशचंद्र गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार को भी सराफ कारोबारियों की बात पर अमल करना चाहिए। जिससे आम आदमी और सराफ कारोबारियों को परेशानी न हो। इस मौके पर सचिन, गोविंद, हेमंत किशोर, प्रभात, आलोक चौधरी, रामकिशन वर्मा, सनी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed