{"_id":"6a10a7a6071159adb20a2f8e","slug":"drug-smuggling-was-being-carried-out-in-an-auto-without-a-number-plate-accused-arrested-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-159854-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: बिना नंबर प्लेट के ऑटो से की जा रही थी मादक पदार्थ की तस्करी, आरोप गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: बिना नंबर प्लेट के ऑटो से की जा रही थी मादक पदार्थ की तस्करी, आरोप गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरावली।
बिना नंबर के ऑटो से मादक पदार्थ को तस्करी के लिए ले जा रहे बदमाश को पुलिस ने बृहस्पतिवार रात को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से करीब सवा पांच किलो गांजा बरामद हुआ। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद तस्कर को न्यायालय में पेश किया गया।
एसपी ग्रामीण अभिषेक तिवारी ने बताया कि पुलिस महानिदेशक के निर्देशन में मादक पदार्थ के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम मे बृहस्पतिवार रात थाना प्रभारी कुरावली को सूचना मिली कि एक बिना नंबर के ऑटो में मादक पदार्थ बिक्री के लिए लाया गया है। सूचना पर पुलिस ने एटा-कुरावली अंडर बाईपास पर ऑटो कब्जे में ले लिया। तस्कर को भी हिरासत में ले लिया। पूछताछ में तस्कर ने अपना नाम सोहेल निवासी गांव रामगढ़ हबीबगंज जनपद फिरोजाबाद बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से करीब सवा किलो गांजा बरामद हुआ। पकड़े गए मादक पदार्थ तस्कर को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन