{"_id":"6af9f026464b48cb100dd49d","slug":"struggle-for-train-seats-continues-even-after-the-festive-season-mainpuri-news-c-25-1-agr1063-1213950-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: त्योहार बाद भी ट्रेनों में सीट के लिए मशक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: त्योहार बाद भी ट्रेनों में सीट के लिए मशक्कत
Sun, 15 Nov 2026 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Sun, 15 Nov 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। त्योहार के बाद भी ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। ट्रेनों में सीट पाने के लिए यात्रियों को मशक्कत करनी पड़ रही है। रविवार को कानपुर-आनंद विहार साप्ताहिक एक्सप्रेस में भी यात्रियों की भीड़ देखने को मिली। रेलवे की ओर से संचालित कानपुर-आनंद विहार साप्ताहिक एक्सप्रेस का जंक्शन पर ठहराव है। रविवार को यह ट्रेन दोपहर 12:36 बजे स्टेशन पहुंची। ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर आते ही यात्रियों में चढ़ने की होड़ लग गई। पहले से ही भरे कोचों में जगह बनाने के लिए यात्रियों को जद्दोजहद करनी पड़ी। जिन यात्रियों को बैठने की जगह नहीं मिली, उन्हें खड़े होकर ही सफर करना पड़ा। त्योहार के बाद कामकाज और नौकरी पर लौटने वाले लोगों के साथ ही अन्य यात्रियों की आवाजाही भी जारी है। इसके चलते लंबी दूरी की ट्रेनों में भीड़ बनी हुई है। कालिंदी एक्सप्रेस के अलावा दोनों पैसेंजर ट्रेनों में भी यात्रियों की भीड़ नजर आई।
विज्ञापन
