फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   District high alert over dengue

जिले में डेंगू को लेकर हाई अलर्ट

Wed, 14 Sep 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Wed, 14 Sep 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
District high alert over dengue
Dengue - फोटो : Amar ujala
जिले में डेंगू को लेकर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। आशंका वाले रोगियों को अब जिला अस्पताल में भर्ती किया जाएगा। जिला अस्पताल में इसके लिए डेंगू वार्ड बनाया गया है। रोगियों की डेंगू सैंपल की
विज्ञापन

जांच आगरा एसएन मेडिकल कालेज में कराई जाएगी। शासन से मिले निर्देशों के अनुपालन में सीएमओ ने सीएमएस को डेंगू वार्ड में सभी व्यवस्थाएं करने के लिए कहा है। 
विज्ञापन


जिले में डेंगू से अब तक तीन की मौत हो चुकी है। वहीं दो दर्जन से अधिक लोगों का डेंगू से पीड़ित होने पर आगरा या निजी डाक्टरों से उपचार चल रहा है। इसके चलते हाई अलर्ट जारी किया गया है। शासन स्तर से पत्र भेजकर निर्देश दिए गए हैं कि जिले में डेंगू की बीमारी को गंभीरता से लिया जाए। डेंगू से पीड़ित रोगियों का समुचित उपचार किया जाए। आशंका वाले रोगियों को जिला अस्पताल में भर्ती कर विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा उसकी जांच सैंपल भेजकर आगरा से कराई जाए। आगरा में डेंगू की पुष्टि होने के बाद उसे बेहतर उपचार देकर स्वस्थ किया जाए। हालात बिगड़ने पर हायर सेंटर रेफर किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी प्रभारी चिकित्साधिकारी और चिकित्सा अधीक्षकों को भी अलर्ट कर दिया गया है। उनसे कहा गया है कि उनके यहां यदि कोई संभावित डेंगू रोगी आता है तो उसे तत्काल जिला अस्पताल रेफर करें। जिला अस्पताल में डेंगू वार्ड में रोगियों को भर्ती कर उनकी जांच और उपचार कराया जाएगा। जिस गांव में डेंगू से पीड़ित कोई रोगी मिलता है उस गांव में एक सप्ताह तक टीम जाकर अन्य रोगियों का परीक्षण और उपचार करेगी। 
डाक्टर केके शर्मा, सीएमओ मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed