फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Dimple Yadav said difference between words and actions of BJP

LS Election: भाजपा पर बरसीं डिंपल यादव, बोलीं- उनकी कथनी और करनी में अंतर, महंगाई-बेरोजगारी पर दिखाया आईना

Tue, 09 Apr 2024 06:41 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 09 Apr 2024 06:41 PM IST
सार

डिंपल यादव ने भाजपा को निशाने पर लिया। कहा कि भाजपा की कथनी व करनी में अंतर हैं। जयवीर सिंह के मैनपुरी से चुनाव लड़ने पर कहा कि इससे अच्छी बात नहीं हो सकती, उन्हें लड़ना चाहिए। 

विज्ञापन
Dimple Yadav said difference between words and actions of BJP
भाजपा पर बरसीं डिंपल यादव, बोलीं- उनकी कथनी और करनी में अंतर - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी लोकसभा सीट से प्रत्याशी को लेकर भाजपा में मंथन तेज हो गया है। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का नाम तेजी से चर्चाओं में है। इसी बीच मंगलवार को बेवर के गांव परौंख पहुंचीं डिंपल यादव ने कहा कि जयवीर सिंह अगर मैनपुरी से प्रत्याशी होते हैं इससे अच्छी बात नहीं हो सकती है। उन्होंने कहा कि सपा के लिए वे कोई चुनौती नहीं हैं।

विज्ञापन


वहीं भाजपा को घेरते हुए उन्होंने कहा कि उनकी कथनी और करनी में अंतर है। लोगों से खातों में लाखों रुपये की धनराशि भेजने, रोजगार देने, महंगाई घटाने जैसे वादे किए गए थे। लेकिन ये सभी वादे फेल हो गए। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म में कहावत है कि प्राण जाए पर वचन न जाए। लेकिन भाजपा ने अपने किसी भी वचन को नहीं निभाया।
विज्ञापन


सांसद ने कहा कि इंडिया गठबंधन जब से बना है तब से सबसे ज्यादा परेशान भाजपा ही है। गठबंधन मजबूती के साथ चुनाव लड़ रहा है और लोगों का समर्थन भी भरपूर मिल रहा है। उन्होंने कन्नौज और मैनपुरी में पूर्व में हुए चुनावों में प्रशासन का दुरुपयोग करने के भी आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि इस बार भी परिणाम सपा के पक्ष में आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के मैनपुरी में प्रचार को लेकर डिंपल यादव ने कहा कि मैनपुरी समाजवादी विचारधारा की भूमि रही है। समाजवादी विचारधारा से ही समानता और संपन्नता आई। आज लोग त्रस्त और परेशान हैं। इसलिए समाजवादी पार्टी को लोगों का पूरा साथ और समर्थन मिलेगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष सपा आलोक शाक्य, पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव, अदिति यादव व अन्य सपा नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed