फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Dihuli kand verdict come today victims expressed hope of hanging of culprits 24 people shot

दिहुली कांड: आज आएगा फैसला, पीड़ितों ने दोषियों के लिए जताई फांसी की उम्मीद; 24 लोगों को मारी गई थी गोली

Tue, 18 Mar 2025 04:08 AM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, जसराना।
संवाद न्यूज एजेंसी, जसराना। Published by: विकास कुमार Updated Tue, 18 Mar 2025 04:08 AM IST
सार

-18 नवंबर 1981 को हुआ था सामूहिक हत्याकांड, 24 लोगों की हुई थी मौत, तीन को अदालत ने माना है दोषी

विज्ञापन
Dihuli kand verdict come today victims expressed hope of hanging of culprits 24 people shot
दिहुली कांड - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मुखबिरी करने को आरोप लगा डाकुओं के गैंग ने थाना जसराना के दिहुली में जमकर लूटपाट करने के साथ ही सामूहिक नरसंहार की वारदात को अंजाम दिया था। 44 वर्ष पूर्व हुए नरसंहार में 24 लोगों की मौत होने के साथ नौ लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। मामले में अदालत ने तीन लोगों को हत्या एवं अन्य गंभीर धाराओं में दोषी माना है। आज अदालत द्वारा सजा सुनाए जाने की उम्मीद है। सजा को लेकर ग्रामीणों ने कहा आरोपियों को फांसी सजा होनी चाहिए।

विज्ञापन

कई हत्यारोपियों की हो चुकी मौत
थाना जसराना क्षेत्र के गांव दिहुली में 18 नवंबर 1981 को सामूहिक नरसंहार हुआ था। राधे-संतोषा ने अपने गैंग के साथ दलित समाज के 24 लोगों की सामूहिक रूप से गोलियों से हत्या कर दी थी। इस दौरान नौ लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। मामले में विवेचना के बाद चार्जशीट दाखिल हुई तो कोर्ट में मामला विचाराधीन रहा। इस दौरान कई हत्यारोपियों की मौत हो चुकी है। 

यह भी पढ़ें: प्रोफेसर की हवस का शिकार बनी छात्राएं: नंबर बढ़ाने, सरकारी नौकरी का झांसा... छात्राओं के 59 अश्लील वीडियो मिले

विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि तीन को जेल में बंद किया गया है। एक को कोर्ट द्वारा भगोड़ा घोषित किया गया है। पिछले दिनों कोर्ट ने तीन लोगों को हत्या के साथ अन्य गंभीर धाराओं का दोषी माना है। मैनपुरी की डकैती कोर्ट द्वारा मंगलवार को सजा सुनाई जानी है। 

विज्ञापन

कोर्ट द्वारा दोषी करार दिए जाने पर गांव में रहने वाले दलित समाज के लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए जमकर होली खेली। वहीं, पुलिस भी पूरे मामले में नजर रखे हुए हैं। गांव में रहने वाले भूप सिंह एवं छोटे सिंह ने कहा जिस तरह से हत्यारों ने दलित समाज के लोगों की हत्याएं की थी उसी तरह से उन्हें अदालत से निर्णय आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा हत्यारों को फांसी मिलनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed