फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Dggamar to overtake the bus collided with a tree

ओवरटेक करने में पेड़ से टकराई डग्गामार बस

Mon, 13 Jun 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Mon, 13 Jun 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
Dggamar to overtake the bus collided with a tree
हादसा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सोमवार को सवारियाें से भरी डग्गामार बस कांसेपुर के समीप एक वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में पेड़ से जा टकराई और आधी झुक गई। हादसे में बस में सवार एक अज्ञात महिला की मौत हो गई। करीब 24 से ज्यादा सवारियां घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को सीधा कराने के बाद घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। घायल सवारियों ने
विज्ञापन

बताया कि चालक शराब के नशे में था। इसी के चलते यह हादसा हुआ।  

बेवर से गुरसहायगंज करीब 40 से ज्यादा सवारियां लेकर जा रही डग्गामार बस थाना क्षेत्र के कांसेपुर तिराहा के समीप एक वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में दोपहर करीब तीन बजे सड़क किनारे लगे एक पेड़ से जा टकराई। पेड़ से टकराकर बस खड्ड में आधी झुक गई। घटना के बाद सवारियों में चीख-पुकार मच गई। वहीं 40 वर्षीय एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन

हादसे की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से छह घायलों को जिला अस्पताल भेजा। अन्य घायलों को बेवर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। घायल महिला ममता ने बताया कि हादसे के वक्त मृतक महिला ड्राइवर के पीछे वाली सीट पर बैठी थी। चालक शराब पीए था। मना करने के बावजूद तेज रफ्तार से बस दौड़ा रहा था। इसी वजह से ये हादसा हुआ। हादसे के बाद बस का चालक मौके से भाग गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में यह हुए घायल
बस में बैठी गुड्डी देवी (40), नेहा (11) गांव बढेला फीरोजाबाद, सलौनी (06) निवासी तालिगराम फीरोजाबाद, सुषमा (25) निवासी दीवानी रोड मैनपुरी, राजवीर (40) निवासी फीरोजाबाद, साक्षी मिश्रा (48) निवासी छिबरामऊ, उर्मिला (48), रामलखन (50), नीलम (22) निवासी तालिगराम फीरोजाबाद, हाकिम सिंह (55) निवासी सिकंदरपुर कन्नौज, अंकित (15) नगला भंते छिबरामऊ, नन्ने (35) गांव सिकंदरपुर कन्नौज, आयुषि (05), ममता (35) निवासी खिमसेपुर फर्रुखाबाद, सचि मिश्रा (48) निवासी छिबरामऊ, राम विलास (55), अलका (15) निवासी नगला भौंसे छिबरामऊ समेत 12 से अधिक लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed