फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   dehaat kshetr mein huee kaarravaee, 29 kanekshan kaate

देहात क्षेत्र में हुई कार्रवाई, 29 कनेक्शन काटे

Sat, 29 Oct 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Sat, 29 Oct 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
 dehaat kshetr mein huee kaarravaee, 29 kanekshan kaate
बिजली की चेकिंग - फोटो : अमर उजाला
विद्युत विभाग द्वारा देहात में शनिवार को चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान टीमों ने छापेमारी करके बिना बिल अदा किए बिजली का उपयोग किए जाने पर 29 लोगों के कनेक्शन काट कर केबलें जब्त कर लीं। 16 उपभोक्ताओं द्वारा स्वीकृत भार से अधिक बिजली का प्रयोग किए जाने पर उपभोक्ताओं का लोड बढ़ाया गया।
विज्ञापन

दीपावली से पहले बिजली चोरी रोकने के लिए अधीक्षण अभियंता की देखरेख में जिले भर में चेकिंग अभियान चलाया गया। टीमों ने दन्नाहार, घिरोर, कुरावली, बिछवां क्षेत्र में छापेमारी की। 29 स्थानों पर बिजली बिल अदा किए बिना बिजली का प्रयोग किए जाने पर 29 लोगों के कनेक्शन काटकर केबलें जब्त कर लीं। 16 उपभोक्ताओं द्वारा स्वीकृत भार से अधिक बिजली का प्रयोग पाया गया। सभी उपभोक्ताओं द्वारा उपयोग की जा रही बिजली की खपत के आधार पर लोड बढ़ाया गया। सात ग्रामीणों को उनकी मांग पर नए कनेक्शन जारी किए गए।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता एके श्रीवास्तव ने बताया कि दीपावली के दिन और दीपावली के बाद भी जिले भर में चेकिंग अभियान जारी रहेगा। जो उपभोक्ता बिल अदा किए बिना बिजली का उपयोग करते पाए जाएंगे उनसे जुर्माना वसूल करने के साथ ही बिजली चोरी करने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed